जम्मू-कश्मीर : मेंढर में अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को बताए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के फायदे
पुंछ, 11 अक्तूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित सीमावर्ती क्षेत्र मेंढर के सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में आज “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।