सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

IANS | February 23, 2026 7:51 PM

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के लाल किला और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के मामले को लेकर विधानसभा की ओर से दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा गया है और तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य के लिए गुणवत्ता बने विकास का मूलमंत्र: पीयूष गोयल

IANS | February 23, 2026 7:34 PM

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि अगर भारत को अपने दीर्घकालिक आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करना है, तो गुणवत्ता को विनिर्माण और निर्यात व्यवस्था का मुख्य आधार बनाना होगा।

गुजरात: सीएम भूपेंद्र पटेल ने सुजलाम सुफलाम जल अभियान 2.0 की शुरुआत की

IANS | February 23, 2026 7:07 PM

गांधीनगर, 23 फरवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पानी बचाने और पानी जमा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के 'कैच द रेन' के आह्वान को पूरा करने के लिए गुजरात में सुफलाम जल अभियान शुरू किया है। जनभागीदारी 2.0 को पूरे राज्य में शुरू किया गया है।

होली 2026 : मथुरा के इस गांव में सदियों से होलिका दहन की अनोखी परंपरा, जलती आग पर चलते हैं पुजारी

IANS | February 23, 2026 7:04 PM

मथुरा, 23 फरवरी (आईएएनएस)। रंगों के पर्व होली की शुरुआत ब्रज क्षेत्र में फुलेरा दूज के साथ हो चुकी है। फूलों की होली, लठमार या लड्डू की होली, सभी मन मोहते हैं। वहीं, कृष्ण नगरी मथुरा के फालैन गांव में अनोखी परंपरा देखने को मिलती है, जहां के निवासी सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन भक्ति और विश्वास के साथ करते हैं।

वित्त वर्ष 2026 की पहली तीन तिमाहियों में इंडिया पोस्ट की आय 8.8 प्रतिशत बढ़ी; 10,211 करोड़ पहुंचा डाक विभाग का राजस्व

IANS | February 23, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय डाक विभाग (इंडिया पोस्ट) ने सोमवार को अपनी आय बढ़ाने, कामकाज को अधिक कुशल बनाने और जमीनी स्तर पर नेटवर्क मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप पेश किया। विभाग ने बताया कि वित्त वर्ष 2025–26 की पहली तीन तिमाहियों में उसकी कुल आय में 8.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में अधिक है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति 'प्रहार' जारी की

IANS | February 23, 2026 6:53 PM

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सोमवार को भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति और रणनीति 'प्रहार' का अनावरण किया। यह आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने के देश के दीर्घकालिक प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कांग्रेस के अंदर खानदानी समस्या, देश की जनता इलाज करेगी : सुधांशु त्रिवेदी

IANS | February 23, 2026 5:57 PM

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समिट में एक तरफ हमारी युवा शक्ति की शैक्षिक क्षमता का बहुत उच्च कोटि का प्रदर्शन हुआ, तो वहीं कांग्रेस की निम्नता और नग्नता का कुटिल प्रदर्शन देखने को मिला।

बिना बिचौलिए ग्राहकों तक पहुंच रहे हथकरघा उत्पाद, हैंडलूम सेक्टर को मिल रहा बढ़ावा

IANS | February 23, 2026 5:52 PM

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 22 से 28 फरवरी 2026 तक 'परिष्कृति' हथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष प्रदर्शनी का उद्देश्य देशभर के हथकरघा कारीगरों और बुनकरों को एक प्रतिष्ठित मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकें। प्रदर्शनी में 20 राज्यों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें अधिकतर प्रतिभागी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं।

धार्मिक विरासत से सामाजिक विद्रोह तक, श्री कालाराम मंदिर की ऐतिहासिक कहानी

IANS | February 23, 2026 5:36 PM

महाराष्ट्र, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की पवित्र भूमि पर हजारों प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर मौजूद हैं, जो अपनी अद्भुत वास्तुकला, अनूठी परंपराओं और रहस्यमयी विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्हीं में से एक महाराष्ट्र के नासिक के पंचवटी क्षेत्र में स्थित 'श्री कालाराम मंदिर' है, जो प्रभु श्री राम को समर्पित है।

राजौरी के पहाड़ों में ‘हर घर जल’ की दस्तक, हजारों परिवारों को मिल रहा शुद्ध पानी, सरकार का जताया आभार

IANS | February 23, 2026 5:17 PM

राजौरी, 23 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के दूर-दराज पहाड़ी इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। कोटरंका सब-डिवीजन में 14,000 से अधिक लोगों को केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन के तहत आजादी के बाद पहली बार अपने घरों में नल का शुद्ध पानी मिल रहा है। स्‍थानीय महिलाओं और सरपंचों ने सरकार के इस कदम की सराहना की और धन्‍यवाद व्‍यक्‍त किया।