आज वक्फ, कल मंदिर फिर ट्रस्ट में दखल करेंगे : सलमान खुर्शीद  (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | August 9, 2024 7:33 PM

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर सियासी बयानबाजी के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद का कहना है कि संविधान के तहत माइनॉरिटी को मिले हक में दखल देने की कोशिश की जा रही है।

असमानता को रोकने के लिए संविधान एक शक्तिशाली उपकरण : जेजीयू के 13वें दीक्षांत समारोह में सीजेआई चंद्रचूड़

IANS | August 9, 2024 7:06 PM

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। संविधान असमानताओं को रोकने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण है। यह ऐसी संस्थाओं और संरचनाओं का निर्माण करता है, जो असमानता से रक्षा करते हैं। यह बात शुक्रवार को ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के 13वें दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कही।

शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 819 अंक बढ़ा

IANS | August 9, 2024 4:50 PM

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी रही। सेंसेक्स 819 अंक या 1.04 प्रतिशत बढ़कर 79,705 और निफ्टी 250 अंक या 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,367 पर बंद हुआ।

काकोरी कांड के 100 साल, अंग्रेजी हुकूमत का लूटा खजाना, एक चादर से पुलिस को मिला सुराग

IANS | August 9, 2024 4:01 PM

नई दिल्ली, 9 अगस्त, (आईएएनएस)। आज हम अपने देश में खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो इसमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बहुत बड़ा हाथ है। हमारी स्वतंत्रता के लिए इन आजादी के मतवालों ने क्या कुछ नहीं किया। चाहें इंग्लिश अधिकारी सांडर्स की हत्या हो, गांधी जी के एक आह्वान पर देशवासियों का एक पंक्ति में खड़ा हो जाना हो या चौरीचौरा में 3 भारतीय नागरिकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ का थाना फूंकना हो या फिर उसके दो साल बाद काकोरी में क्रांतिकारियों का ट्रेन को लूटना हो।

2024 में चीन को पछाड़कर भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार : रिपोर्ट

IANS | August 9, 2024 3:56 PM

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस) भारत 2024 में चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार बन सकता है। एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

साहित्य जगत के दो अनमोल रत्न, 'पद्मश्री' विनायक कृष्ण गोकाक और उड़िया भाषा के 'कालिदास' गंगाधर मेहरे, जिनकी लेखनी ने रचे नए कीर्तिमान

IANS | August 9, 2024 2:58 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कन्नड़ और उड़िया भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार विनायक कृष्ण गोकाक और गंगाधर मेहरे ने अपनी रचनाओं में क्षेत्रीय अस्मिता, संस्कृति और सहज मानव भावों को खूबसूरती से एक लड़ी में पिरोया। भारत के इन दो महान साहित्यकारों की आज जयंती है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, राहुल समेत कांग्रेस खामोश, भाजपा ने समझाया 'रियल हिंदू' और 'रील हिंदू' का अंतर

IANS | August 9, 2024 2:41 PM

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया के रूप में शपथ ली। मोहम्मद यूनुस के शपथ लेने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी।

साहित्य जगत के दो नक्षत्र 'मनोहर श्याम जोशी' और 'शिवपूजन सहाय', जिन्होंने 'साहित्यिक समृद्धि' के साथ ही 'सामाजिक कुरीतियों' पर की चोट

IANS | August 9, 2024 9:00 AM

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय धारावाहिक के पितामह नाम से विख्यात आधुनिक हिन्दी साहित्य के सर्वश्रेष्ठ गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार मनोहर श्याम जोशी का जन्म 9 अगस्त, 1933 को राजस्थान के अजमेर में हुआ था।

मलिन बस्तियों में अदाणी फाउंडेशन ने मनाया विश्व स्तनपान सप्ताह

IANS | August 8, 2024 9:58 PM

वाराणसी, 8 अगस्त (आईएएनएस)। वाराणसी के शहरी मलिन बस्तियों में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। अदाणी फाउंडेशन की ओर से शहरी मलिन बस्तियों नेवादा, सुन्दरपुर, बड़ी पाटिया, बड़ी गैबी, नक्कीघाट, कोनिया, राजघाट, सरैया, लल्लापुरा, बाजारडीहा में कई कार्यक्रम हुए। इनमें रैली, पारिवारिक परामर्श, समूह चर्चा, कुकिंग डेमो और नुक्कड़ नाटक शामिल रहे।

विश्व मूल निवासी दिवस को आदिवासी दिवस के रूप में मनाना एक षडयंत्र, क्योंकि 'सभी भारतवासी मूल निवासी' : वनवासी कल्याण आश्रम

IANS | August 8, 2024 8:28 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। 9 अगस्त को विश्व मूल निवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यूरोप के इसाई देशों से औपनिवेशिक शक्तियों द्वारा विभिन्न देशों में निवास करने वाले वहां के मूल निवासियों को उनकी भूमि से बेदखल कर उनके देश पर कब्जा किया गया।