अचानक शुगर बढ़ने की समस्या से परेशान? ऐसे करें कंट्रोल

IANS | January 11, 2026 11:38 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। कई लोग रात का खाना हल्का खाकर सो जाते हैं, लेकिन फिर भी सुबह या रात में ब्लड शुगर ज्यादा रहता है या नींद बीच में टूट जाती है। एक्सपर्ट के अनुसार ग्लूकोज स्पाइक या ब्लड शुगर अचानक बढ़ने की वजह डिनर नहीं, बल्कि पूरे दिन का खानपान है।

जब स्वामी विवेकानंद के विचारों ने महात्मा गांधी को भी भीतर तक बदल दिया

IANS | January 11, 2026 11:15 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। किसी भी देश के महापुरुष उस देश के लिए एक 'पावर हाउस' की तरह होते हैं और भारत के महापुरुष न सिर्फ अपने देश, बल्कि पूरी दुनिया के लिए 'पावर हाउस' का काम करते हैं। कुछ ऐसे ही महापुरुष थे स्वामी विवेकानंद, जिनकी संकल्प शक्ति, विचारों की ऊर्जा, आध्यात्म और आत्मविश्वास को 'पावर हाउस' कह सकते हैं। "उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।" स्वामी विवेकानंद के ऐसे कई संदेश देश और दुनिया के लाखों-करोड़ों लोगों को प्रेरणा देते हैं।

वाइब्रेंट गुजरात कॉन्फ्रेंस से वैश्विक साझेदारियों को बढ़ावा : विदेशी प्रतिनिधि

IANS | January 11, 2026 11:04 PM

राजकोट, 11 जनवरी (आईएएनएस)। राजकोट में रविवार को आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में शामिल विदेशी प्रतिनिधियों ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों और दीर्घकालिक सहयोग को लेकर गहरा विश्वास जताया।

'रॉ मटेरियल और प्रोडक्ट्स गुजरात से खरीदने पर कर रहे विचार', वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में शामिल कारोबारी

IANS | January 11, 2026 10:59 PM

राजकोट, 11 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस: सौराष्ट्र-कच्छ’ का उद्घाटन किया। इसके साथ ही राजकोट की मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में पांच दिन की बिजनेस एग्जिबिशन का भी उद्घाटन किया गया, जिससे ‘विकसित गुजरात से विकसित भारत’ के विजन को आगे बढ़ाया गया और 'ग्लोबल एम्बिशन के साथ रीजनल एस्पिरेशन्स' की थीम को अपनाया गया।

सोमनाथ मंदिर की स्‍थापना सतयुग में चंद्र देवता ने की थी : स्वामी स्वप्रकाश

IANS | January 11, 2026 10:28 PM

नोएडा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। वैदिक धर्म संस्थान के ट्रस्टी और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन से जुड़े स्वामी स्वप्रकाश ने कहा कि सोमनाथ मंदिर की स्‍थापना सतयुग में चंद्र देवता ने की थी। उन्‍होंने आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान देश और विदेश के कई ज्‍वलंत मुद्दों पर बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। यहां पढ़िए बातचीत के मुख्य अंश।

कहीं घृत मंडल तो कहीं हीरे-मोती से सजते हैं भगवान, मकर संक्रांति पर इन मंदिरों में विशेष शृंगार

IANS | January 11, 2026 10:14 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति को देखते हुए मंदिरों में विशेष तैयारियां शुरू हो गई हैं।

अनुकूल निवेश माहौल के चलते गुजराती निवेशकों की पसंद बन रहा रवांडा : राजदूत जैकलीन मुकांगीरा

IANS | January 11, 2026 10:04 PM

राजकोट, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में रवांडा की राजदूत जैकलीन मुकांगीरा ने कहा है कि बड़ी संख्या में गुजराती उद्यमी और निवेशक अब रवांडा का रुख कर रहे हैं, क्योंकि वहां का निवेश वातावरण बेहद अनुकूल है।

मॉस्को सम्मेलन में भारत और रूस ने मजबूत किए व्यापारिक रिश्ते

IANS | January 11, 2026 9:50 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। मॉस्को में आयोजित सोलहवें रूस-भारत व्यापार संवाद सम्मेलन में 1,250 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में कहा गया कि भारत और रूस के बीच सहयोग और संयुक्त व्यापार परियोजनाओं पर काम आगे भी बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जारी रहेंगे, जिसमें 3 से 6 जून तक होने वाला सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय इकनॉमिक फोरम भी शामिल है।

वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत ‘कार्बन से फसल तक: हरित अणु, अधिक उत्पादन’ विषय पर परिसंवाद

IANS | January 11, 2026 9:39 PM

गांधीनगर, 11 जनवरी (आईएएनएस)। दो दिवसीय वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत रविवार को ‘कार्बन से फसल तक: हरित अणु, अधिक उत्पादन’ विषय पर परिसंवाद आयोजित हुआ।

स्वच्छ ऊर्जा में भारत दे रहा है 300 अरब डॉलर का निवेश अवसर : प्रल्हाद जोशी

IANS | January 11, 2026 9:37 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को कहा कि भारत वर्ष 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन, ऊर्जा भंडारण, हरित हाइड्रोजन, ग्रिड और विनिर्माण क्षेत्रों में लगभग 300 अरब डॉलर का निवेश अवसर प्रदान करता है।