प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना बनी बलरामपुर की नई ऊर्जा क्रांति, लाभार्थी रोहित को बिल के बोझ से राहत
बलरामपुर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना अब आम लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और आशा का संचार कर रही है। यह योजना घर-घर सौर ऊर्जा पहुंचाकर बिजली बिल के बोझ से राहत देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम साबित हो रही है। जिले में लगातार बढ़ती जागरूकता और प्रशासनिक प्रयासों से यह योजना जन-जन तक पहुंच रही है।