बिहार: सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका, पूर्व सांसद समेत कई नेता आरजेडी में शामिल
पटना, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर चल रहे असमंजस के बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और एक मौजूदा सांसद के बेटे ने शुक्रवार को पटना में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का दामन थाम लिया।