हीरा ग्रुप मामले में ईडी ने की 159 करोड़ रुपए की संपत्तियों की नीलामी, धोखाधड़ी का शिकार हुए निवेशकों को मिलेगी राहत

IANS | June 20, 2026 5:03 PM

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित वित्तीय धोखाधड़ी मामले की आरोपी नोहेरा शेख, हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज और उससे जुड़ी संस्थाओं की लगभग 159 करोड़ रुपए मूल्य की 23 अचल संपत्तियों की नीलामी कर दी है। एजेंसी ने शनिवार को कहा कि यह कदम देश भर में कथित तौर पर ठगे गए हजारों निवेशकों को उनका पैसा लौटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : नई दिल्ली में 40 जगहों पर कार्यक्रम, जनपथ पर शामिल होंगे जेपी नड्डा

IANS | June 20, 2026 4:58 PM

नई दिल्‍ली, 20 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान के डीन (पीएचडी) प्रो. महेश व्यास ने कहा कि दिल्ली में 40 जगहों पर योग दिवस के खास कार्यक्रम होंगे, जिसमें जनपथ पर एक मुख्य कार्यक्रम भी शामिल है, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे।

बैंक ऑफ बड़ौदा में कई पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर, 10 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | June 20, 2026 4:45 PM

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। बैकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपने आईटी विभाग में निश्चित अवधि के रोजगार के आधार पर पेशेवरों की भर्ती के लिए विभिन्न 5 पदों पर रिक्तियों का नोटिफिकेशन एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके किया है।

भारत का एक प्रस्ताव, 175 देशों का समर्थन और 90 दिन से कम का सफर, ऐसे शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

IANS | June 20, 2026 4:44 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। जब पूरी दुनिया 21 जून को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारी कर रही है। ऐसे समय में इसकी प्रासंगिकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। वैश्विक तनाव, युद्ध और बढ़ती मानसिक चुनौतियों के बीच योग सिर्फ एक शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि संतुलित, स्वस्थ और शांतिपूर्ण जिंदगी की एक जीवन-पद्धति के रूप में उभरा है।

नागपुर के नीट उम्मीदवार का अबू धाबी में परीक्षा केंद्र, एनटीए ने दी सफाई

IANS | June 20, 2026 4:26 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 21 जून को पूरे देश में नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) 2026 के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करेगी। हालांकि, इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई कि नीट-यूजी 2026 के री-एग्जाम में शामिल होने वाले नागपुर के एक उम्मीदवार को अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है।

विष्णु प्रभाकर और मुद्राराक्षस : हिंदी साहित्य के दो महान रचनाकार, एक ने लौटाया पद्म भूषण तो दूसरे ने जीवनभर मूल्यों की मशाल थामी

IANS | June 20, 2026 4:18 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 21 जून 1912 को जन्मे विष्णु प्रभाकर का शुरुआती नाम 'विष्णु दयाल' था, जो स्कूल में 'विष्णु गुप्ता' और दफ्तर में 'विष्णु धर्मदत्त' हो गया। अंत में, पंजाब विश्वविद्यालय से 'प्रभाकर' की परीक्षा पास करने के बाद एक संपादक के सुझाव पर वे सदा के लिए 'विष्णु प्रभाकर' बन गए।

पूर्वी भारत के विकास से भारत का विकास, ये केंद्र सरकार का विजन: प्रधानमंत्री मोदी

IANS | June 20, 2026 3:20 PM

मयूरभंज, 20 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य के मयूरभंज में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का विजन है कि पूर्वी भारत के विकास से भारत का विकास हो।

कांग्रेस और उद्धव ठाकरे राजनीति में टिके रहने के लिए घुसपैठियों पर निर्भर : गृह मंत्री अमित शाह

IANS | June 20, 2026 3:11 PM

कोल्हापुर, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोल्हापुर में एक सभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र सरकार की ओर से करवीर निवासिनी माता अंबाबाई मंदिर के जीर्णोद्धार और भव्य कॉरिडोर निर्माण कार्य की सराहना की।

ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक का 22-23 जून को होगा आयोजन, भारत की अध्यक्षता में होगी मीटिंग

IANS | June 20, 2026 2:36 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत 22-23 जून 2026 को ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक का आयोजन करने जा रहा है। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार इस बैठक में सदस्य देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी एक साथ आएंगे ताकि बदलती वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की जा सके और जरूरी रणनीतिक मुद्दों पर सहयोग को मजबूत किया जा सके।

10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, आईसीएसआईएल ने निकाली 75 हेल्पर/एमटीएस पदों पर भर्ती

IANS | June 20, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड (डीसीसीडब्ल्यूएस), दिल्ली में चार महीने की अवधि के लिए हेल्पर/एमटीएस के कुल 75 पदों पर पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट आधारित आउटसोर्सिंग के जरिए उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।