अदाणी ग्रुप की प्रसाद सेवा में भोजन की गुणवत्ता काफी शानदार : श्रद्धालु

IANS | July 6, 2025 4:18 PM

पुरी, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी गुप की ओर से पुरी के जगन्नाथ धाम में चलाई जा रही प्रसाद सेवा पर श्रद्धालुओं ने रविवार को कहा कि यहां मिल रहे भोजन की गुणवत्ता काफी शानदार है और हर दिन अलग-अलग प्रकार का भोजन दिया जा रहा है।

सावन विशेष: 'नागेंद्रहाराय, त्रिलोचनाय...' 'शिव पंचाक्षर' से समझें कैसा है विश्व के नाथ का स्वरुप

IANS | July 6, 2025 3:57 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। सावन का पावन महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह महीना भगवान शिव की भक्ति और साधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान 'शिव पंचाक्षर स्तोत्र' का पाठ भक्तों के लिए असीम पुण्य और आध्यात्मिक शांति का स्रोत बनता है। 'नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय...' जैसे शब्दों से सजा यह स्तोत्र भगवान शिव के विराट स्वरूप को उजागर करता है, जो उनकी महिमा, शक्ति और करुणा को दिखाता है। 'नम: शिवाय' पंचाक्षर मंत्र में विश्व के नाथ का स्वरुप सम्माहित है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मंडी में कंगना की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

IANS | July 6, 2025 3:54 PM

शिमला, 6 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान मंडी जिले में हुआ है। इस त्रासदी के बाद अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत नुकसान और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताने अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचीं। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा।

बीते एक दशक में तीन गुना बढ़ा भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार

IANS | July 6, 2025 3:32 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। मजबूत आधार और लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार बीते एक दशक में तीगुना बढ़कर होकर वित्त वर्ष 2024-25 में 331.03 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 में 106.57 लाख करोड़ रुपए था। यह जानकारी रविवार को जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों में दी गई।

एफ-35बी फाइटर जेट की मरम्मत के लिए तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पहुंची यूके की इंजीनियरिंग टीम

IANS | July 6, 2025 3:02 PM

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, 6 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटिश उच्चायोग ने शनिवार को बताया कि यूके की एक इंजीनियरिंग टीम तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पहुंच गई है। यह टीम आपातकालीन लैंडिंग करने वाले ब्रिटेन के एफ-35बी फाइटर जेट का आकलन और उसकी मरम्मत का कार्य करेगी। इस फाइटर जेट ने 14 जून को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की थी।

मराठी के लिए साथ नहीं आए ठाकरे बंधु, दोनों सिर्फ अपने नैरेटिव सेट कर रहे: आशीष शेलार

IANS | July 6, 2025 2:34 PM

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की संयुक्त रैली को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि दोनों भाई मराठी के लिए साथ नहीं आए हैं बल्कि अपने हिसाब से नैरेटिव सेट करने की जुगत में हैं।

दिल्ली: 1400 नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को मिली स्थायी नौकरी, रेखा गुप्ता ने पिछली सरकारों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

IANS | July 6, 2025 1:14 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 1,388 नर्सों और 41 पैरामेडिकल स्टाफ को स्थायी नौकरी दे दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को नियुक्ति पत्र सौंपे। रेखा गुप्ता ने कहा कि वर्षों तक पिछली दिल्ली सरकारों ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को कोई स्थायी नौकरी नहीं दी। यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जब कई सालों के बाद 1,388 नर्सों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं।

बीना काक ने दलाई लामा को 90वें जन्मदिन पर दी खास शुभकामनाएं, शेयर की मुस्कुराती हुई तस्वीर

IANS | July 6, 2025 12:43 PM

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री बीना काक ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दलाई लामा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों खुलकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में दलाई लामा के हाथ में एक बाघ की तस्वीर भी है, जो उनकी मुलाकात के अलावा वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कार्यों को भी दर्शाती है।

मुजफ्फरनगर: पेपर मिल में धमाका, शिफ्ट इंचार्ज की मौत, 4 कर्मचारी झुलसे

IANS | July 6, 2025 12:19 PM

मुजफ्फरनगर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ी घटना हुई है। रविवार को एक कंपनी में काम करते हुए धमाका हो गया, जिसमें एक कर्मचारी की जान चली गई, जबकि अन्य 4 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। घटना थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरी स्थित वीर बालाजी पेपर मिल में हुई।

प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेते हुए जब भारत में पहली बार मनाया गया 'वन्य प्राणी दिवस'

IANS | July 6, 2025 12:11 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत जैव विविधता से भरपूर देश है जहां कई प्रकार के वन्यजीव पाए जाते हैं। वन्यजीवों और उनके आवासों के संरक्षण के लिए हर साल भारत में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण के दीर्घकालिक उद्देश्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे भारत में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।