मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एयर इंडिया ने डीजीसीए से उड़ान ड्यूटी नियमों में राहत की मांग की

IANS | March 12, 2026 3:30 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच एयर इंडिया ने विमानन नियामक डीजीसीए से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों में अस्थायी ढील देने की मांग की है। गुरुवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई।

भारत के पास तेल की कोई कमी नहीं, पर्याप्त भंडार मौजूद : केंद्र

IANS | March 12, 2026 3:17 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारत के रणनीतिक तेल भंडार और 40 तेल निर्यातक देशों से आपूर्ति ने यह सुनिश्चित करने में मदद की है कि देश वैश्विक ऊर्जा संकट जैसी स्थितियों का मजबूती से सामना कर पाए। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा गुरुवार को दी गई।

फैक्ट चेक: दिल्ली में भारत-इजरायल संयुक्त डिफेंस फैसिलिटी में आग की खबर झूठी

IANS | March 12, 2026 3:08 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में ईरान की ओर से जारी भीषण हमलों के बीच फर्जी खबरें और झूठे दावे तेजी से देखने को मिल रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय की फैक्ट चेक यूनिट और पीआईबी लगातार इन झूठी खबरों की पोल खोल रहे हैं। ताजा मामले में दिल्ली में भारत और इजरायल की संयुक्त डिफेंस फैसिलिटी में आग लगने की झूठी खबर फैलाई गई।

डिजिटल उपकरणों की शक्ति सभी लोगों तक पहुंचाने से मानवाधिकारों को मिलता है बढ़ावा: भारत

IANS | March 12, 2026 2:35 PM

जिनेवा, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबि जॉर्ज ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में डिजिटल उपकरणों की ताकत को लेकर भारत के प्रतिनिधि के तौर पर अपना बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल उपकरणों की शक्ति को पूरी मानवता तक पहुंचाने से मानवाधिकारों को बढ़ावा मिलता है।

खाड़ी संकट का असर: गेल ने येलाहांका पावर प्लांट को गैस सप्लाई रोकी, बिजली उत्पादन हो सकता है प्रभावित

IANS | March 12, 2026 2:34 PM

बेंगलुरु, 12 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी महारत्न कंपनी गेल यानी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (जीएआईएल) ने गुरुवार को सुबह 6 बजे से बेंगलुरु के येलाहांका गैस आधारित पावर प्लांट को प्राकृतिक गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी है। ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

बर्फ के नीचे जमी रहने वाली अंटार्कटिका की अनोखी अन्टर-सी झील, जहां दिखती है 3 अरब साल पुराने जीवन की झलक

IANS | March 12, 2026 1:52 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। अंटार्कटिका में स्थित अन्टर-सी झील धरती की सबसे अनोखी झीलों में से एक है। यह क्वीन मौड लैंड के ग्रुबर पर्वतों के समीप अनुचिन ग्लेशियर के छोर पर स्थित है। अत्यधिक ठंड के कारण यह झील वर्ष भर बर्फ की मोटी परत से ढकी रहती है, जहां वार्षिक औसत तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जाता है।

आलोचना के बाद कांग्रेस ने एलपीजी संकट से संबंधित 2011 की तस्वीर वाली पोस्ट हटाई

IANS | March 12, 2026 1:25 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। एलपीजी की कमी और बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए एक पोस्ट साझा की, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। हालांकि, बाद में पुरानी तस्वीर इस्तेमाल करने को लेकर व्यापक आलोचना के बाद पार्टी ने वह पोस्ट हटा दी।

लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत होना जरूरी : ओम बिरला

IANS | March 12, 2026 1:15 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद में सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर दिया जाता है और सदन की कार्यवाही हमेशा नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार ही चलती है।

मालदा दक्षिण, जहां 7 विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव जीतने पर भी कांग्रेस को पिछली बार शून्य मिला

IANS | March 12, 2026 1:00 PM

कोलकाता, 12 मार्च (आईएएनएस)। मालदा दक्षिण लोकसभा क्षेत्र, जिसमें 7 विधानसभा सीटें आती हैं, आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अहम बन चुका है। यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां पूरी तरह से पराजय झेली, जिससे टीएमसी और भाजपा के लिए मौके खुल गए हैं। 2009 में अस्तित्व में आया यह लोकसभा क्षेत्र अब सियासी दंगल का केंद्र बन गया है, जहां तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और भाजपा के बीच जोरदार मुकाबला होने की संभावना है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संभाला आसन, बोले- मैंने सदन की गरिमा और मर्यादा बढ़ाने का किया प्रयास

IANS | March 12, 2026 12:41 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को अपना आसन संभाला। उन्होंने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि सदन की गरिमा, मर्यादा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती रही।