'देशवासियों को राष्ट्रभक्ति और समर्पण की प्रेरणा देते रहेंगे हेडगेवार', जयंती पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक व प्रथम सरसंघचालक केशव बलिराम हेडगेवार की गुरुवार को जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।