घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य, पैनिक बुकिंग में आई गिरावट : केंद्र

IANS | March 22, 2026 7:02 PM

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और पैनिक बुकिंग में भी गिरावट देखी गई है। यह जानकारी सरकार की ओर से रविवार को दी गई।

नवरात्रि विशेष : व्रत में 'कुट्टू' सेहत के लिए परफेक्ट, कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर

IANS | March 22, 2026 7:01 PM

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र नवरात्रि के पवित्र नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की आराधना के साथ व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान अनाज से परहेज करना पड़ता है, इसलिए कुट्टू का आटा फलाहार का सबसे लोकप्रिय और सेहतमंद विकल्प है। कुट्टू वास्तव में अनाज नहीं, बल्कि एक बीज है, जो ग्लूटेन-फ्री होने के कारण पाचन और ऊर्जा के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

पीएम मोदी की 'नेतृत्व यात्रा' शासन और जन आकांक्षाओं में एक व्यापक बदलाव का प्रतीक : अखिलेश मिश्रा

IANS | March 22, 2026 5:27 PM

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। भारत के राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गए हैं। पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसे लेकर जाने-माने थिंक टैंक ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन के सीईओ अखिलेश मिश्रा ने कहा कि यह मील का पत्थर है। यह उपलब्धि कई चुनावों में निरंतर बनी रहने वाली एक दुर्लभ लोकतांत्रिक स्वीकृति को दर्शाती है।

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले विभाग, लिस्ट जारी

IANS | March 22, 2026 5:23 PM

देहरादून, 22 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने यह कदम हाल ही में पांच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उठाया है।

सिनेमा जगत के लिए बेहद खास बिहार, मनोरंजन को ऐसे प्रोत्साहित कर रही सरकार

IANS | March 22, 2026 5:07 PM

पटना, 22 मार्च (आईएएनएस)। बिहार भारत का एक खूबसूरत और ऐतिहासिक राज्य है। यहां गंगा की पावन धरा, मौर्य साम्राज्य, पहले लोकतंत्र वैशाली और प्राचीन नालंदा-विक्रमशिला की विरासत, बोधगया का महाबोधि मंदिर, राजगीर से जुड़े महाभारतकालीन इतिहास और मधुबनी पेंटिंग्स की जीवंत कला है। बिहार की मिट्टी उपजाऊ और संस्कृति समृद्ध है। यह राज्य आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक धरोहर के अनमोल संगम के साथ ही सिनेमा जगत के लिए भी बेहद खास है।

यूएससीआईआरएफ रिपोर्ट पर भड़कीं पूर्व हाई कमिश्नर वीणा सिकरी, कहा- 'अमेरिका में क्या हो रहा है, यह नहीं दिखता'

IANS | March 22, 2026 4:38 PM

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (यूएससीआईआरएफ) की एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट की 275 पूर्व जजों, नौकरशाहों, राजनयिकों और सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों के एक समूह ने जमकर आलोचना की। इस पर बांग्लादेश में भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीणा सिकरी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

गुजरात: कच्छ में ‘रोड टू इनफिनिटी’ से खुलेगी विकास की नई राह, दूरी घटेगी और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

IANS | March 22, 2026 4:25 PM

कच्छ, 22 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात में कच्छ का खडीर बेट इलाका बड़े बदलाव का साक्षी बन रहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के दूरदर्शी विजन के तहत इस क्षेत्र में सफेद रेगिस्तान और समुद्र को चीरते हुए एकला से बम्भंका तक 22 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। कच्छ के ‘रोड टू हेवन’ की तर्ज पर 140 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही इस ‘रोड टू इनफिनिटी’ से खडीर बेट के 12 गांवों की 12,000 से अधिक आबादी को लाभ होगा और सही मायने में यहां विकास का सूरज उगेगा।

पटना : पीएमईजीपी ने बदली जिंदगी, अशोक कुमार ने बताया- युवाओं के लिए बहुत ही अच्छी पहल

IANS | March 22, 2026 4:23 PM

पटना, 22 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के शेखपुरा जिले में रहने वाले अशोक कुमार, जो कभी एक छोटी सी दुकान से गुजारा कर पाते थे, आज प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना (पीएमईजीपी) से अपनी दुकान का विस्तार करने में सफलता हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी के आभारी हैं, जिनकी सरकार की इस लाभकारी योजना की वजह से आज उनका काम काफी बढ़ गया है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बदली मोदीनगर स्टेशन की तस्वीर, लिफ्ट-वेटिंग रूम समेत कई सुविधाएं शुरू होने से यात्री खुश

IANS | March 22, 2026 3:25 PM

गाजियाबाद, 22 मार्च (आईएएनएस)। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तर प्रदेश के मोदीनगर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कर दिया गया है। अब यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस हो चुका है और यात्रियों को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और आरामदायक सफर का अनुभव दे रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

IANS | March 22, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, जब वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बने। 8,931 दिनों तक (गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक) उनकी नेतृत्व यात्रा ने जनता की सेवा, ईमानदारी और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक साबित किया है। इस उपलब्धि पर देशभर के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।