आइकॉनिक ‘अटल ब्रिज’ : तीन वर्षों में 77.71 लाख से अधिक लोगों ने की सैर, 27 करोड़ रुपए से अधिक की हुई आय
गांधीनगर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की पहली हेरिटेज सिटी अहमदाबाद में साबरमती नदी पर बना आइकॉनिक 'अटल ब्रिज' आज अहमदाबाद के लोगों सहित देश और दुनिया के सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। छुट्टियां चाहे दिवाली की हो या गर्मियों की, अटल फुटओवर ब्रिज लोगों की सैर का एक पसंदीदा गंतव्य बन गया है।