चैत्र नवरात्र का पांचवां दिन: मां स्कंदमाता की पूजा से मिलता है संतान सुख और ज्ञान का आशीर्वाद

IANS | March 23, 2026 12:41 PM

नोएडा, 23 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व का पांचवां दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप, मां स्कंदमाता की आराधना को समर्पित होता है। इस दिन देशभर के मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है, जहां भक्त पूरे श्रद्धा भाव से मां का स्मरण करते हैं।

मेटियोरोलॉजिकल मेजरमेंट सिस्टम क्या है, जानें कैसे करता है काम?

IANS | March 23, 2026 12:32 PM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। मेटियोरोलॉजिकल मेजरमेंट सिस्टम या एमएमएस एक उन्नत हवाई उपकरण है, जो वायुमंडल की तात्कालिक स्थिति या मौसम को सटीक और उच्च रिजॉल्यूशन में मापता है। यह मुख्य रूप से विमान पर लगाया जाता है और एयरक्राफ्ट के आस-पास के वातावरण की महत्वपूर्ण जानकारी कलेक्ट करता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त विधेयक 2026-27 और कॉर्पोरेट कानून संशोधन विधेयक पेश करेंगी

IANS | March 23, 2026 10:47 AM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को संसद में वित्त विधेयक 2026-27 और कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक 2026 पेश करेंगी।

राम मनोहर लोहिया की गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता आज भी करती है प्रेरित: पीएम मोदी

IANS | March 23, 2026 9:06 AM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 'सप्त क्रांति' के सूत्रधार, प्रखर समाजवादी चिंतक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि राम मनोहर लोहिया उत्कृष्ट विचारक और सामाजिक न्याय की प्रमुख आवाजों में से एक थे। गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

नवरात्र का छठा दिन, यमुना छठ पर द्विपुष्कर योग व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

IANS | March 23, 2026 8:49 AM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र नवरात्र का कल यानी 24 मार्च को छठवां दिन है। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा के साथ-साथ यमुना छठ या यमुना जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

शहीद दिवस पर पीएम मोदी ने किया भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन, कहा- 'सामूहिक स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा बलिदान'

IANS | March 23, 2026 8:22 AM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'शहीद दिवस' पर महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए उनका बलिदान हमारी सामूहिक स्मृति में सदैव अंकित रहेगा।

शहीद दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन

IANS | March 23, 2026 7:54 AM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। शहीद दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई बड़े नेताओं ने महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की है। नेताओं ने क्रांतिकारियों के साहस, त्याग व राष्ट्रप्रेम को भी याद किया।

चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन झंडेवाला माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्कंद माता की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

IANS | March 23, 2026 7:52 AM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र नवरात्र का पांचवां दिन है और सुबह से ही झंडेवाला माता मंदिर में भक्तों का तांता देखने को मिल रहा है। हर कोई मां के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है। मंदिर का माहौल बेहद सुंदर और भक्तिमय बना हुआ है। लोग लाइन में लगकर आराम से अपनी बारी का इंतजार कर रहे है और बिना किसी परेशानी के दर्शन कर पा रहे हैं।

तेलहर जलप्रपात से तुतला भवानी झरना तक, प्रकृति की खूबसूरती से सराबोर बिहार की पांच जगहें

IANS | March 22, 2026 11:01 PM

पटना, 22 मार्च (आईएएनएस)। बिहार प्राकृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संपदा में सिमटा राज्य है। बिहार न सिर्फ प्राचीन इतिहास और समृद्ध संस्कृति का केंद्र है, बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए भी स्वर्ग तुल्य है। यहां गंगा की पवित्र धारा, शांत पहाड़ियां, झरने, प्राचीन मंदिर और जीवंत लोककला का अनुपम संगम है। यह विविधता बिहार को पर्यटन के लिहाज से अनोखा और घूमने योग्य बनाती है। 'बिहार दिवस' पर जानिए पांच ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां प्रकृति, श्रद्धा और इतिहास का अद्भुत मेल देखने को मिलता है।

पीएम मोदी को कई मुस्लिम देशों से मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान, देशहित में लगातार कर रहे काम : नसीरुद्दीन चिश्ती

IANS | March 22, 2026 7:28 PM

अजमेर, 22 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8,931 दिनों का ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा कर देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेताओं में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि पर अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान के उत्तराधिकारी और ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने प्रधानमंत्री की सराहना किया। उन्‍होंने कहा कि वह ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए।