'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर पुस्तक 'ऑपरेशन सिंदूर: 100 सर्वश्रेष्ठ कविताएं' का लोकार्पण
नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के समवेत हॉल में एक भव्य साहित्यिक समारोह संपन्न हुआ। इस आयोजन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय ने प्रसिद्ध लेखक डॉ. हरीश चंद्र बर्णवाल द्वारा संपादित एवं देश के प्रतिष्ठित 'प्रभात प्रकाशन' द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'ऑपरेशन सिंदूर: 100 सर्वश्रेष्ठ कविताएं' का लोकार्पण किया।