अपनी ही गलतियों से टूट सकता है पाकिस्तान : ध्रुव कटोच
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सिंध से जुड़े बयान ने राजनीतिक और सामरिक चर्चा को तेज कर दिया है। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मेजर जनरल (सेवानिवृत) ध्रुव कटोच ने इसे बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भविष्य में बड़े भू-राजनीतिक बदलाव संभव हैं।