ईसीएचएस ने चिकित्सा अधिकारी सहित कई पदों पर निकाली भर्ती, 6 जून तक कर सकते हैं आवेदन
जयपुर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक खास मौका सामने आया है। पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) ने श्री गंगानगर और हनुमानगढ़ में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में 8 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।