रूखी और बेजान त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद, बनाए रखता है नमी और प्राकृतिक चमक
नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। आज की तेज और तनावपूर्ण जिंदगी में प्रदूषण, धूप और गलत खानपान की वजह से हमारी त्वचा अक्सर रूखी और बेजान दिखती है। ऐसे में प्राकृतिक उपायों की ओर ध्यान देना बेहद जरूरी है। पपीता न सिर्फ स्वाद में मीठा और हल्का है, बल्कि इसके अंदर ऐसे गुण मौजूद हैं, जो त्वचा और स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। आयुर्वेद और वैज्ञानिक शोध दोनों ही पपीते को त्वचा की नमी बनाए रखने और सेहत सुधारने में सहायक मानते हैं।