ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों का मौसम आते ही हमारे खाने-पीने के तरीके भी बदल जाते हैं। ठंडी हवा और कम धूप शरीर के लिए अलग तरह की चुनौतियां लेकर आते हैं। ऐसे में सिर्फ गर्म कपड़े पहनना या हीटर का इस्तेमाल करना काफी नहीं होता। शरीर को अंदर से भी गर्म और मजबूत बनाए रखना जरूरी है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सर्दियों में अंडा खाने की सलाह देते हैं।