सर्दियों में किडनी की सेहत पर बढ़ सकता है खतरा, जानें कैसे रहें सुरक्षित
नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। सर्दियों के मौसम में कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। खासकर किडनी के मरीजों के लिए यह मौसम परेशानियों से जुड़ा रहता है। किडनी हमारे शरीर के लिए अहम अंग है। यह शरीर से हानिकारक तत्व और अतिरिक्त पानी बाहर निकालती है और हमारे खून को साफ रखती है। सर्दियों में कम पानी पीना, खराब खानपान, या शरीर की कम एक्टिविटी से किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है और यह कई समस्याओं का कारण बन सकता है।