रोजाना करें पूर्ण भुजंगासन, मजबूत होगी रीढ़ तो बदन दर्द से मिलेगी मुक्ति

IANS | January 21, 2026 12:37 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। आज के अनियमितता के समय में तो योगासन और भी महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। योग एक्सपर्ट पूर्ण भुजंगासन को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देते हैं।

उंगलियां चटकाना सेहत के लिए सही या गलत? जानें क्या कहता है विज्ञान

IANS | January 21, 2026 10:40 AM

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। अगर कोई बच्चा या बड़ा बार-बार उंगलियां चटकाता है, तो अक्सर यही सुनने को मिलता है कि उंगलियां चटकाने से जोड़ों में दर्द होने लगता है, हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, और आगे चलकर गठिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। सालों से यह बात लोगों के मन में बैठ चुकी है कि उंगलियां चटकाना एक गलत और नुकसानदायक आदत है, लेकिन इस पर वैज्ञानिक शोध का अलग मानना है।

छोटी-छोटी बातों पर आता है तेज गुस्सा? ज्ञान मुद्रा से पाएं मन की शांति

IANS | January 21, 2026 8:49 AM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, नींद की कमी और मोबाइल-स्क्रीन पर बढ़ती निर्भरता, ये सभी कारण इंसान के स्वभाव में गुस्से को बढ़ा रहे हैं। कई बार लोग चाहकर भी अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते, और इसका असर रिश्तों, कामकाज और सेहत, तीनों पर साफ दिखाई देता है। ऐसे में योग और ध्यान के साथ-साथ हाथों की कुछ विशेष मुद्राएं भी गुस्से को शांत करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

लगातार खांसी बनी जान की दुश्मन? इन आयुर्वेदिक नुस्खों से मिलेगी राहत

IANS | January 21, 2026 8:31 AM

दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों के मौसम में खांसी की समस्या आम हो जाती है, लेकिन अगर यह लगातार बनी रहे तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। छाती में बेचैनी, बलगम का बनना या गले में जलन जैसे लक्षण सांस की सेहत पर असर डाल सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, समय रहते इन संकेतों को पहचानकर घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय अपनाने से खांसी को नियंत्रित किया जा सकता है और सांस की सेहत बेहतर बनी रह सकती है।

डिजिटल डिटॉक्स : तन-मन दोनों के लिए जरूरी स्क्रीन से ब्रेक, महसूस करेंगे फर्क

IANS | January 20, 2026 2:21 PM

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। आज के व्यस्त और डिजिटल युग में जहां हर कोई फोन, लैपटॉप और टीवी से लगातार जुड़ा रहता है, वहीं मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।

सुबह के नाश्ते से बनती है पूरे दिन की एनर्जी, इन चीजों से दें शरीर को भरपूर ताकत

IANS | January 20, 2026 11:47 AM

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर सुबह के नाश्ते को छोड़ देते हैं, लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन की सेहत तय करता है।

सेहत की अनदेखी से बढ़ रहीं पेट और सांस की समस्याएं, अपान वायु मुद्रा से मिलेगी राहत

IANS | January 20, 2026 9:30 AM

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सेहत सबसे बड़ा मुद्दा बन चुकी है। गलत खानपान, अनियमित दिनचर्या, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी का सीधा असर हमारे पाचन और सांस से जुड़ी समस्याओं पर पड़ता है। गैस, अपच, पेट फूलना और बार-बार हिचकी आना अब आम परेशानी बन गई है।

बढ़ते प्रदूषण में सिर्फ मास्क काफी नहीं, आयुष मंत्रालय ने बताया क्या करें

IANS | January 19, 2026 9:05 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। देश के कई शहरों में बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन गया है। ऐसे में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने बताया कि सिर्फ मास्क पहनना या बाहर कम निकलना पर्याप्त नहीं है। शरीर को अंदर से मजबूत बनाना और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना बहुत जरूरी है।

पोषक तत्वों से भरपूर केले का छिलका, सेहत के लिए वरदान

IANS | January 19, 2026 8:31 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। केला हर घर में रोजाना खाया जाने वाला फल है। यह मीठा, पौष्टिक और तुरंत ऊर्जा देने वाला होता है, लेकिन ज्यादातर लोग केला खाने के बाद उसका छिलका बिना सोचे-समझे कूड़े में डाल देते हैं। अब वैज्ञानिक अध्ययनों से साबित हो चुका है कि यह छिलका बेकार नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है।

सर्दी के मौसम में ये आदतें आपके बालों के लिए नुकसानदायक, ये गलतियां बिलकुल न करें

IANS | January 19, 2026 5:25 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दी के मौसम में सही देखरेख न होने पर अक्सर लोग बाल झड़ने और पतले होने की शिकायत करते हैं। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही इस बात पर सहमत हैं कि बालों के स्वास्थ्य के लिए उचित पोषण, नमी और रक्त संचार बेहद जरूरी है।