कमल से मौलश्री तक, सेहत को दुरुस्त रखती फूलों से बनी चाय, पूरे दिन बनी रहती है ताजगी और एनर्जी
नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। सनातन धर्म में फूलों का विशेष महत्व है। ये न केवल पूजा और श्रृंगार में इस्तेमाल होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी अमूल्य हैं। आयुर्वेद में फूलों को औषधीय गुणों का खजाना कहा जाता है। फूलों से बनी हर्बल चाय बेहद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर और मन को तरोताजा रखती है। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल इम्यूनिटी मजबूत करते हैं, तनाव कम करते हैं और पूरे दिन एनर्जी के साथ ताजगी बनाए रखते हैं।