बिना यात्रा के भी हो सकता है ‘इंटरनल जेट लैग' से डिप्रेशन का खतरा: शोध

IANS | July 20, 2025 1:39 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। जेट लैग, जो आमतौर पर लंबी उड़ानों के बाद होता है, एक नींद का विकार है, जो थकान और पाचन समस्याएं पैदा करता है। यह शरीर की इंटरनल बायोलॉजिकल क्लॉक, यानी सर्कैडियन रिदम के नए समय क्षेत्र के साथ तालमेल न बैठने से होता है। लेकिन, सिडनी विश्वविद्यालय के एक नए शोध ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि बिना यात्रा किए भी ‘इंटरनल जेट लैग’ की समस्या हो सकती है, जो डिप्रेशन और अन्य मानसिक समस्याओं की वजह बन सकती है।

मन को शांति चाहिए तो रोजाना करें नाड़ी शोधन प्राणायाम, तनाव होगा दूर

IANS | July 20, 2025 11:19 AM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। आज के समय में तनाव, थकान और कई तरह की बीमारियां आम हो गई हैं। ऐसे में योग और प्राणायाम का अभ्यास हमारे लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। नाड़ी शोधन प्राणायाम एक ऐसा सरल और असरदार तरीका है जो हमारे शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। यह प्राणायाम सांस लेने की एक खास विधि है, जिसमें हम नाक के दोनों नथुनों से बारी-बारी सांस लेते हैं। इसे 'अनुलोम-विलोम' भी कहते हैं। यह प्राणायाम हमारे शरीर के अंदर की ऊर्जा को बढ़ाता है और हम तनाव मुक्त महसूस करते हैं। इसका नियमित अभ्यास शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है और मन को भी शांति देता है।

बरसात में बढ़ जाता है ‘नीम’ का महत्व, संक्रमण समेत इन समस्याओं की छुट्टी तय!

IANS | July 20, 2025 9:29 AM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। बरसात का मौसम जहां ताजगी लाता है, वहीं फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में नीम की पत्तियां, फूल, फल और तना भी प्रकृति का अनमोल तोहफा बनकर सामने आते हैं। नीम के औषधीय गुण न केवल संक्रमण से बचाते हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी राहत देते हैं।

संक्रमण रोकने और सेहत बनाए रखने में मददगार 'शिरीष', आयुर्वेद में कहते हैं ‘गुणों की खान’

IANS | July 19, 2025 2:26 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। शिरीष के फल और फूल को आयुर्वेद में औषधि माना गया है। इसके फूल और पत्तियां न केवल इसकी सुंदरता को बढ़ाते हैं, बल्कि इसके औषधीय गुणों से भी यह शरीर और मस्तिष्क दोनों के लिए लाभकारी हैं। इसकी फूल और पत्तियां शरीर के विभिन्न विकारों को ठीक करने में सहायक है।

खूबसूरत फूलों वाली मधुमालती, सेहत का रामबाण इलाज!

IANS | July 19, 2025 1:04 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। मधुमालती, जो आमतौर पर घरों और बाग-बगीचों की खूबसूरती बढ़ाती नजर आती है, घरों पर चढ़ी गुलाबी-सफेद लता का आयुर्वेद में खासा स्थान है। मधुमालती का उपयोग त्वचा, पाचन, बुखार और डायबिटीज से निजात दिलाने में कारगर है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता का रक्षक कपालभाति, तनाव को करता है दूर

IANS | July 19, 2025 10:41 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। दिनभर की भागदौड़, चिंता, और तनाव के बीच प्राणायाम हमें शांति देता है। प्राणायाम में 'प्राण' शब्द का अर्थ 'जीवन की ऊर्जा' है, और 'आयाम' का मतलब 'विस्तार' है। प्राणायाम केवल 'श्वास अभ्यास' नहीं, यह जीवन को गहराई से जीने की कला है। यह शरीर को नहीं, बल्कि आत्मा को छूता है। यह आपके अंदर चल रहे शोर को शांत कर सुकून देता है। इसी प्राणायाम में एक महत्वपूर्ण अभ्यास है- 'कपालभाति', जो न केवल शरीर की सफाई करता है, बल्कि नई ऊर्जा का संचार भी करता है।

पूरे शरीर के लिए लाभदायक ताड़ासन, अभ्यास से मिलते हैं अनेक फायदे

IANS | July 19, 2025 9:20 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। योग के क्षेत्र में ताड़ासन, जिसे 'ताड़ के पेड़ की मुद्रा' या 'पर्वत मुद्रा' के नाम से जाना जाता है, एक मूलभूत खड़े आसन है। यह आसन न केवल शारीरिक स्थिरता और संतुलन को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक ताकत को भी प्रोत्साहित करता है।

बालों को काला और घना बनाता है 'भृंगराज', जानें तेल बनाने की विधि

IANS | July 18, 2025 11:07 AM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। आयुर्वेद में भृंगराज का खास स्थान है। यह बालों को काला करने और चमत्कार बनाने के साथ ही बुद्धि को भी तेज करता है। आयुर्वेद में इसे ‘केशराज' नाम से भी जाना जाता है। इसके पत्ते, फूल, तने और जड़ सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं।

महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद ‘भद्रासन’, एक-दो नहीं कई समस्याओं को करता है छूमंतर

IANS | July 18, 2025 10:24 AM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। शरीर और मन को स्वस्थ रखने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है योग। ऐसा ही एक सरल योगासन है ‘भद्रासन’, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए फायदेमंद है। यह आसन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति भी देता है। रोजाना कुछ मिनट भद्रासन करने से तनाव कम होता है और कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं।

'शूल योग' के दुष्प्रभावों से रक्षा करते हैं महादेव, ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न

IANS | July 18, 2025 9:33 AM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस दिन भरणी नक्षत्र है और इसके साथ ही आज शूल योग का निर्माण भी हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह अशुभ योग है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित होते हैं। हालांकि, धर्म शास्त्र में कई समाधान भी बताए गए हैं।