सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द से राहत देता है गुड़ और चना
नई दिल्ली,18 जनवरी (आईएएनएस)। तेजी से बदलते लाइफस्टाइल में हम अक्सर अपने भोजन में सभी तरह के मिनरल्स और विटामिन नहीं ले पाते, जिससे हम कई तरह की बीमारियों की शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आप सेहत के लिए लाभकारी चना और गुड़ को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। गुड़ और चने के लाभ जानने के लिए आईएएनएस ने न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. स्वाति सिंह से बात की।