चतुरंग दंडासन से शरीर में तेज होता है ब्लड सर्कुलेशन, दूर होती है सुस्ती
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खानपान, घंटों बैठे रहना और शारीरिक गतिविधियों की कमी लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। इसकी वजह से शरीर में थकान, सुस्ती, मांसपेशियों में जकड़न और ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। योग में कई ऐसे आसन बताए गए हैं जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इन्हीं में से एक है चतुरंग दंडासन।