यूपीए सरकार ने बनाया था दुकानों-ढाबों पर नेमप्लेट का नियम ?

IANS | July 19, 2024 8:48 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 जुलाई से शुरू हो रही कावड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए हैं। इसी बीच यूपी सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों पर मालिकों के नाम लिखने के आदेश दिए हैं। यूपी सरकार के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने भी ऐसा ही नियम बनाया है। हालांकि, यूपी सरकार के आदेश पर सियासत भी तेज हो गई है।

यूपीए के शासन में खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता को लेकर नियम बने थे : पवन खेड़ा

IANS | July 19, 2024 8:38 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले दुकानों के संचालक या मालिक को अपने दुकान के बाहर 'नेम प्लेट' लगाने का आदेश जारी किया गया है। सरकार के इस फैसले को एक तरफ जहां समर्थन मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ, इसकी आलोचना भी हो रही है। इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

भारत में करोड़ों रुपये के लग्जरी होम की बिक्री में आई वृद्धि

IANS | July 19, 2024 6:54 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। रियल एस्टेट क्षेत्र में निरंतर आई तेजी के साथ इस साल की पहली छमाही में 4 करोड़ रुपये और उससे अधिक की लागत वाले घरों की बिक्री 27 प्रतिशत बढ़ गई है।

बढ़ती आय की वजह से भारत में खपत में बढ़ोत्तरी, खुदरा बिक्री भी बढ़ी

IANS | July 19, 2024 6:48 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बढ़ती आय के साथ वस्तुओं और सेवाओं पर घरेलू उपभोग व्यय में वृद्धि के साथ देश में जून के महीने में खुदरा बिक्री में 5 प्रतिशत की शानदार वृद्धि देखी गई।

जापान का तोशिबा ग्रुप भारत में ऑपरेशन बढ़ाने के लिए निवेश करेगा 500 करोड़ रुपये

IANS | July 19, 2024 6:42 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। जापान का तोशिबा ग्रुप भारत में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन उपकरण की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 10 अरब जापानी येन (करीब 500 करोड़ भारतीय रुपये) निवेश करने की योजना बना रहा है।

यूपी में कांवड़ मार्ग में दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के फैसले पर भड़की कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत

IANS | July 19, 2024 6:13 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कांवड़ मार्ग में पड़ने वाली दुकानों पर प्रोप्राइटर का नाम लिखना अनिवार्य करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना की है।

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के अच्छे नतीजों के बाद पेटीएम के शेयरों में उछाल

IANS | July 19, 2024 5:54 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। ऐसे समय में जब प्रौद्योगिकी क्षेत्र की ज्यादातर बड़ी घरेलू कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख रहा, पेटीएम ब्रांड की प्रवर्तक कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशन्स के शेयरों में वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद तेजी देखी गई।

दुकानों पर नेमप्लेट लगाने का फैसला संविधान, लोकतंत्र और हमारी साझी विरासत पर हमला : प्रियंका गांधी

IANS | July 19, 2024 4:59 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार के कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों के मालिकों के नाम लिखने के आदेश पर आक्रोश जताया है। उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दुकानों पर उनके मालिकों के नाम का बोर्ड लगाने का विभाजनकारी आदेश हमारे संविधान, हमारे लोकतंत्र और हमारी साझी विरासत पर हमला है।

अप्रैल-मई में एनआरआई ने 2.7 अरब डॉलर भारत भेजे

IANS | July 19, 2024 3:45 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। विदेशों में रहने वाले भारतीय (एनआरआई) की ओर से देश भेजी जाने वाली राशि इस साल अप्रैल-मई में तीन गुना बढ़कर 2.7 अरब डॉलर हो गई। यह पिछले साल की समान अवधि में 0.6 अरब डॉलर थी। आरबीआई की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

यूपी के बाद उत्तराखंड में भी कांवड़ मार्ग में दुकानों पर मालिकों को नाम लिखने का आदेश जारी

IANS | July 19, 2024 3:26 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब देवभूमि उत्तराखंड में कांवड़ रूट पर आने वाली दुकान और रेस्टोरेंट के मालिकों को नेमप्लेट लगानी होगी। हरिद्वार पुलिस ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।