सस्ता हुआ सोना-चांदी, 1300 रुपए से ज्यादा गिरे पीली धातु के दाम
मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार के कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले बुधवार को कीमतों में तेजी देखी गई थी। लेकिन पिछले हफ्ते शुक्रवार से मंगलवार तक तीन दिन कीमतों में लगातार गिरावट जारी थी।