सुप्रीम कोर्ट पहुंचा संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद, प्रिया कपूर सचदेव समेत 22 लोगों को नोटिस

IANS | April 27, 2026 3:39 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। संजय कपूर की मां रानी कपूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रिया कपूर सचदेव समेत 22 पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

पीएम मोदी के लिए खास पेंटिंग बनाकर लाईं बैरकपुर की समीरा, बोलीं- अब चिट्ठी का इंतजार

IANS | April 27, 2026 3:29 PM

बैरकपुर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैरकपुर में सोमवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहां मौजूद लोगों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की।

व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एसोचैम ने भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद के साथ किया समझौता, आर्थिक संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

IANS | April 27, 2026 3:21 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रमुख उद्योग संगठन एसोचैम ने सोमवार को भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद (आईएनजेडबीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत उद्योगों से जुड़े कदमों को व्यवस्थित रूप से लागू करना और दोनों देशों के व्यवसायों को इस समझौते से मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ दिलाना है।

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को पहुंचेंगे वाराणसी, जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

IANS | April 27, 2026 3:06 PM

वाराणसी, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान वे काशीवासियों को 6300 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिला प्रशासन ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

यूबीएस ने इंडिगो को किया डाउनग्रेड, टारगेट प्राइस भी घटाया

IANS | April 27, 2026 3:00 PM

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने सोमवार को इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड को डाउनग्रेड कर दिया है, साथ ही टारगेट प्राइस को घटाकर 4,940 रुपए कर दिया है।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देहरादून में वित्तीय साक्षरता शिविर का किया दौरा, लोगों को पेंशन और बीमा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रोत्साहित

IANS | April 27, 2026 2:41 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोमवार को देहरादून जिले के सहसपुर में क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का दौरा किया। यह शिविर सेंटर फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी (सीएफएल) में आयोजित किया गया था।

सिक्किम: पीएम मोदी के स्वागत के लिए लोगों में भारी उत्साह, उद्यमी दिवाकर बोले- मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं

IANS | April 27, 2026 2:33 PM

गंगटोक, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं। पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए लोगों ने सड़कों के दोनों ओर कतारें लगा लीं; हाथों में तिरंगा लेकर लोग खड़े दिखे। साथ ही पारंपरिक वेशभूषा में सजे हुए नजर आए। इस हाई-प्रोफाइल दौरे के लिए पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

गुजरात सरकार की ‘मंगलम कैंटीन’ स्कीम ने महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

IANS | April 27, 2026 2:15 PM

गांधीनगर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात की भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘मंगलम कैंटीन’ स्कीम चला रही है। इस स्कीम से जुड़कर महिलाएं सिर्फ रोजगार ही नहीं पा रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बन दूसरे महिलाओं को प्रेरित भी कर रही हैं।

पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में 'याक छुरपी' का किया जिक्र, किसान ने जताया आभार

IANS | April 27, 2026 2:09 PM

लद्दाख, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में 'याक छुरपी' का जिक्र किया था, जिसको लेकर याक चराने वाले खानाबदोश किसान थेनले नुरबू ने आभार जताया।

'हर बच्चे के सपने को मिले उड़ान': डॉ. प्रीति अदाणी ने मनाया अदाणी पब्लिक स्कूल मुंद्रा के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न

IANS | April 27, 2026 2:07 PM

मुंद्रा (कच्छ), 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अदाणी फाउंडेशन की ओर से सुलभ, समग्र और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा पर दिए जा रहे जोर को आगे बढ़ाते हुए अदाणी पब्लिक स्कूल (एपीएस), मुंद्रा ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर स्कूल ने अपना सिल्वर जुबली समारोह मनाया, जिसमें छात्र, पूर्व छात्र, अभिभावक और शिक्षक एक साथ शामिल हुए और इस उपलब्धि का जश्न मनाया।