लेबर रिफॉर्म्स से बढ़ेगी गिग वर्कर्स की सोशल सिक्योरिटी : डिजिटल प्लेटफॉर्म्स
नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने शनिवार को देश में नए लेबर कोड लागू होने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ये सुधार गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षों उपायों को मजबूत करेंगे। साथ ही, सेक्टर के लिए एक अधिक स्पष्ट और सपोर्टिव रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार होगा।