एयर इंडिया ने 'हब-एंड-स्पोक' मॉडल लागू करने के फैसले का किया स्वागत, कहा- इससे भारत के एविएशन सेक्टर में आएगा बड़ा बदलाव

IANS | April 29, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। एयर इंडिया ने बुधवार को सरकार के 'हब-एंड-स्पोक' मॉडल को अपनाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश के एविएशन सेक्टर में बड़ा बदलाव आएगा।

क्या है ओपेक, जिससे यूएई ने खुद को अलग करने का किया ऐलान?

IANS | April 29, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। होर्मुज संकट और ईरान के साथ पश्चिम एशिया में तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात ने ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (ओपेक) से अलग होने का ऐलान किया है। 1 मई से यूएई ओपेक से अलग हो जाएगा। ईरान के हमले के बाद से यूएई ने दो बड़े फैसले लिए, जिसने सबको हैरान कर दिया। आइए जानते हैं कि ओपेक क्या है, और यह दुनिया में तेल सप्लाई और कीमत को कैसे प्रभावित करता है।

एलन मस्क ने कोर्ट में ओपनएआई और सैम अल्टमैन पर गैर-लाभकारी संस्थाओं के साथ विश्वासघात करने का लगाया आरोप

IANS | April 29, 2026 2:04 PM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ओपनएआई के खिलाफ चल रहे एक बड़े केस में अदालत में गवाही दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी और उसके सीईओ सैम ऑल्टमैन ने अपने शुरुआती गैर-लाभकारी उद्देश्य को छोड़कर मुनाफे पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।

पीएम मोदी के साथ फुटबॉल खेलने का अनुभव रोमांचक और कभी न भूलने वाला रहा

IANS | April 29, 2026 2:02 PM

गंगटोक, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की सुबह गंगटोक में लोक भवन में 17 युवा फुटबॉलरों के साथ फुटबॉल खेला था। पीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से युवा खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं। इसके अलावा, पीएम ने खिलाड़ियों से खेल को गंभीरता से लेने और ओलंपिक में खेलने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी थी।

मां पार्वती के साथ विराजमान हैं शालिग्राम और चक्रपाणि भैरव, अद्भुत है नेपाल का गंडकी चंडी शक्तिपीठ मंदिर

IANS | April 29, 2026 1:53 PM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। हमारे पुराणों में 51 शक्तिपीठ मंदिरों का वर्णन किया गया है, जिनकी उत्पत्ति मां सति के गिरने वाले अंगों से हुई है, लेकिन सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में भी मां के शक्तिशाली शक्तिपीठ मंदिर स्थापित हैं।

विलय और विस्तार सौदों का असर! भारत में ट्रांजैक्शनल रिस्क इंश्योरेंस की मांग बढ़ी

IANS | April 29, 2026 1:49 PM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बीते वर्ष 2025 में वैश्विक स्तर पर विलय और विस्तार सौदों में बढ़ोतरी के कारण भारतीय कंपनियां की ओर से ट्रांजैक्शनल रिस्क इंश्योरेंस की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसकी वजह सौदों के पूरे होने और क्रियान्वयन से जुड़ी रिस्क है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

सपा परिवारवाद-जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती, यूपी को सतर्क रहना होगा : पीएम मोदी

IANS | April 29, 2026 1:41 PM

हरदोई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई के मल्लावां में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि यूपी को सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहना है।

सीडीएस की इंग्लैंड यात्राः आरएएफ वैली में तैनात होंगे भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर

IANS | April 29, 2026 1:39 PM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान बीते दिनों ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर थे। यह भारतीय सीडीएस की पहली आधिकारिक ब्रिटेन यात्रा थी। इस यात्रा को दोनों देशों के रक्षा संबंधों में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। रक्षा विशेषज्ञों ने इसे ब्रिटेन और भारत के बीच रक्षा सहयोग में एक अहम कदम बताया है।

जैविक खाद में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सूरत के किसान का यज्ञ : 'धनजीवामृत' का औद्योगिक स्तर पर उत्पादन किया शुरू

IANS | April 29, 2026 1:38 PM

सूरत, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। समग्र राज्य में हाल में गर्मी का पारा 44 डिग्री से ऊपर जा रहा है। ऐसे समय में सूरत के मांगरोलिया गांव में कमलेश पटेल के खेत में 20 से अधिक मजदूर खरीफ मौसम से पहले प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए ‘धनजीवामृत’ बनाने में व्यस्त हैं।

हीट एग्जॉर्शन से हीट स्ट्रोक तक, आयुष मंत्रालय ने बताए गर्मी से बचाव के उपाय

IANS | April 29, 2026 1:34 PM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। देशभर में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में और भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। गर्मी की इस तपिश से लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। ऐसे में समय रहते सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।