संचार साथी ऐप से न ही स्नूपिंग संभव है और न ही भविष्य में ऐसा कभी हो सकेगा : ज्योतिरादित्य सिंधिया
नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि संचार साथी ऐप से न ही स्नूपिंग संभव है और न ही भविष्य में ऐसा कभी संभव हो सकेगा क्योंकि पीएम मोदी की सरकार जनता को उनकी सुरक्षा पर पूरा नियंत्रण और अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध बनी हुई है।