पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका विजन पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा

IANS | December 3, 2025 9:43 AM

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी 141वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने उनकी बेहतरीन सेवा और विजन की तारीफ की, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

लाल निशान में भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 26,000 स्तर से नीचे कर रहा कारोबार

IANS | December 3, 2025 9:38 AM

मुंबई, 3 दिसबंर (आईएएनएस) । भारतीय बेंचमार्क सूचकांक बुधवार को लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में निफ्टी पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में बिकवाली देखी जा रही थी।

लांस नायक अल्बर्ट एक्का के साहस के आगे पस्त हो गए थे पाकिस्तानी, फिर बना था बांग्लादेश

IANS | December 2, 2025 11:59 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय सेना के इतिहास में कई बहादुर जवान हुए हैं। जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों को न सिर्फ हराया, बल्कि देश का सिर गर्व से ऊंचा किया। ऐसे ही एक बहादुर जवान लांस नायक अल्बर्ट एक्का हैं।

पुण्यतिथि विशेष : जब प्रशंसकों की भीड़ को देवानंद ने कहा था, 'हां, मैं शम्मी कपूर हूं'

IANS | December 2, 2025 11:55 PM

मुंबई, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक एक्टर आए। लेकिन, एक ऐसा कलाकार आया जो हीरो नहीं, परमानेंट इमोशन बन गया। वह न परदे से उतरा, न दिलों से। बात हो रही है धर्मदेव पिशोरीमल आनंद यानी देवानंद की, जिन्हें हिंदी 'सिनेमा का देव' भी कहा जाता है।

पुण्यतिथि विशेष : हॉकी के 'जादूगर' मेजर ध्यानचंद, जिन्हें अपनी सेना में शामिल करना चाहता था हिटलर

IANS | December 2, 2025 11:24 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने तीन ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी अद्भुत गेंद नियंत्रण और गोल करने की क्षमता ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया। जब गेंद ध्यानचंद के हॉकी स्टिक से लगती तो मानो चिपक जाती थी। एक मैच के दौरान उनकी हॉकी स्टिक को तोड़कर भी देखा गया, लेकिन ध्यानचंद की छवि बेदाग ही रही, क्योंकि यह सिर्फ उनकी स्किल का ही कमाल था।

काशी तमिल संगमम 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

IANS | December 2, 2025 10:39 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने काशी तमिल संगमम के चौथे संस्करण के अवसर पर एक विशेष वीडियो संदेश दिया, जिसमें काशी और तमिलनाडु के बीच चिरस्थायी सांस्कृतिक बंधन का उत्सव मनाया गया।

शब्दों के शिल्पी : स्याही से उकेरी क्रांति की गाथा, हर शब्द में आंदोलन को समेटा

IANS | December 2, 2025 10:14 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। पंजाब के एक छोटे से कस्बे फिरोजपुर छावनी में जन्मे यशपाल शर्मा एक ऐसे इंसान थे, जिनकी जिंदगी में आग और कलम दोनों का सामंजस्य था। उनके पिता हीरालाल साधारण कारोबारी थे, पढ़ाई-लिखाई में ज्यादा रूचि नहीं रखते थे, लेकिन उनकी मां ने यशपाल के भीतर विद्या और विचार की ज्वाला जलाने की ठान ली थी। वे चाहती थीं कि उनका बेटा स्वामी दयानंद के आदर्शों की तरह तेजस्वी बने, समाज और देश के लिए कुछ करे।

रात में बालों में तेल लगाना और मालिश करना क्यों है जरूरी? जानिए आयुर्वेद से

IANS | December 2, 2025 9:59 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। बालों का झड़ना आजकल हर किसी की चिंता बन गया है। इसका कारण तनाव, गलत खानपान, मौसम में बदलाव या स्कैल्प का सूखापन हो सकता है। आयुर्वेद में इसे मुख्य रूप से वात वृद्धि से जोड़ा गया है।

19 साल के देवव्रत महेश ने 50 दिनों में पूरा किया दो हजार मंत्रों का दण्डकर्म पारायणम्, पीएम मोदी ने की तारीफ

IANS | December 2, 2025 9:48 PM

वाराणसी, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के 19 साल के देवव्रत महेश रेखे ने वाराणसी के वल्लभराम शालिग्राम सांगवेद विद्यालय में 50 दिनों में शुक्ल यजुर्वेद के 2000 मंत्रों का दंडकर्म पारायणम् पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अनोखी उपलब्धि की प्रशंसा की।

जनवरी में टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा पाकिस्तान, जानें पूरा शेड्यूल

IANS | December 2, 2025 9:35 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट टीम अगले साल टी20 विश्व कप से पहले जनवरी में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करेगी। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इससे पहले, 7-11 जनवरी के बीच दोनों देश टी20 सीरीज के 3 मुकाबले खेलेंगे।