डीआईसी भर्ती 2026: असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन जारी, 21 मई अंतिम तिथि

IANS | May 8, 2026 6:25 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) ने संविदा/समेकित आधार पर परियोजना 'इंडियाएआई' के तहत असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) के कुल 2 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।

स्विगी का वित्त वर्ष 2025-26 में घाटा 33 प्रतिशत बढ़कर 4,154 करोड़ रुपए पहुंचा

IANS | May 8, 2026 6:22 PM

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। ऑनलाइन खाना डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी लिमिटेड ने शुक्रवार को अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसका कुल शुद्ध घाटा बढ़कर 4,154 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का घाटा 3,117 करोड़ रुपए था।

सीएसके में कैसे हुई थी अश्विन की एंट्री? पूर्व स्पिनर ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

IANS | May 8, 2026 6:01 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अपने आईपीएल करियर और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ शुरुआती दिनों को याद करते हुए एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। अश्विन ने बताया कि जब 2009 की नीलामी में सीएसके ने श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को टीम में शामिल किया, तब उन्हें लगा था कि अब उनके लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा।

हुंडई मोटर इंडिया का चौथी तिमाही का मुनाफा 22 प्रतिशत घटकर 1,255.6 करोड़ रुपए रहा

IANS | May 8, 2026 5:59 PM

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। हुंडई मोटर इंडिया ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी के समेकित शुद्ध मुनाफे में 22.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, और उसका मुनाफा घटकर 1,255.6 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,614.3 करोड़ रुपए था।

सुवेंदु दा ने इस बार 'दीदी' के घर में घुसकर उनको हराया : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

IANS | May 8, 2026 5:57 PM

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हाथ जोड़कर बंगाल की जनता का कोटि-कोटि धन्यवाद करना चाहता हूं।

हर गाने को रंगों में महसूस करती हैं श्रेया घोषाल, बोलीं-मेरे लिए संगीत एक पेंटिंग की तरह

IANS | May 8, 2026 5:28 PM

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। श्रेया घोषाल अपनी सुरीली आवाज के लिए जानी जाती हैं। उनके गाए हुए गाने सीधे लोगों के दिल तक पहुंचते हैं। चाहे रोमांटिक गीत हो, दर्द भरा नगमा हो या फिर कोई खुशियों से भरा गाना, श्रेया हर गीत में ऐसी भावनाएं भर देती हैं कि सुनने वाला उससे खुद को जोड़ लेता है। हाल ही में अपने 'ऑल हार्ट्स टूर' लाइव एल्बम के प्रमोशन के दौरान श्रेया घोषाल ने अपनी गायकी को लेकर एक दिलचस्प बात साझा की।

भारत में अब तक हंता वायरस का कोई मामला नहीं, महामारी का रूप लेने की संभावना कम: रिपोर्ट

IANS | May 8, 2026 5:27 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। हंता वायरस के इंसान से इंसान में फैलने की दर काफी कम है, इसलिए इसके महामारी का रूप लेने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। एक नवीनतम रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया कि भारत में इस वायरस के मौजूदा प्रकोप से जुड़ी कोई व्यापक या आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई मौत सामने नहीं आई है।

सुवेंदु अधिकारी के हाथ में बंगाल की कमान, गृह मंत्री अमित शाह ने किया ऐलान

IANS | May 8, 2026 5:21 PM

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी का नाम तय हो गया है। सुवेंदु भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगी है। ऐसे में सुवेंदु अधिकारी का बंगाल का नया मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है।

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार, ममता को लगातार घर में दी मात, फायरब्रांड छवि ने दिलाई पहचान

IANS | May 8, 2026 5:16 PM

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में अगर किसी नेता ने बीते कुछ वर्षों में तेजी से अपना कद बढ़ाया है, तो वह नाम है सुवेंदु अधिकारी। आज वे न सिर्फ राज्य में भाजपा का सबसे प्रमुख चेहरा हैं, बल्कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री भी बनने वाले हैं। कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा की। अधिकारी शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण करेंगे।

अशोक कुमार लाहिड़ी ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में संभाला कार्यभार

IANS | May 8, 2026 5:11 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग ने शुक्रवार को बताया कि अशोक कुमार लाहिड़ी ने उपाध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।