ईरान के सुप्रीम लीडर लोगों की नजरों से अब भी दूर, अमेरिका का दावा- स्ट्रैटेजी बना रहे हैं मोजतबा

IANS | May 9, 2026 2:05 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर 28 फरवरी को भीषण हमला किया। इस हमले में ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया। हालांकि, मोजतबा अब तक कहीं भी नजर नहीं आए हैं, जिसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच अमेरिका के खुफिया विभाग ने कयास लगाया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर सीनियर ईरानी अधिकारियों के साथ मिलकर युद्ध की रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यूपीएससी भर्ती अलर्ट : एसोसिएट प्रोफेसर समेत 45 पदों पर वैकेंसी, शनिवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू

IANS | May 9, 2026 2:04 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। सिविल सेवक बनने की तैयारी करने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न विभागों में ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' राजपत्रित पदों पर वर्ग अनुसार अलग-अलग कुल 45 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्त पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नाडा ने यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को नोटिस जारी किया: रिपोर्ट

IANS | May 9, 2026 1:48 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने कथित तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को एंटी-डोपिंग नियमों के तहत जगह न बताने पर नोटिस जारी किया है।

जनशक्ति को नमन : शपथ ग्रहण के मंच पर पीएम मोदी ने साष्टांग प्रणाम कर जताया जनता का आभार

IANS | May 9, 2026 1:31 PM

कोलकाता, 9 मई (आईएएनएस)। राजनीति में प्रतीक, शब्द और संयोग अक्सर बड़े बदलावों की पटकथा लिखते हैं। कुछ ऐसा ही दृश्य पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में देखने को मिला। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता के प्रति अपना आभार और सम्मान प्रकट करते हुए मंच पर लेटकर साष्टांग प्रणाम किया।

पेंटाला हरिकृष्णा: शतरंज में वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले दिग्गज खिलाड़ी

IANS | May 9, 2026 1:28 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। शतरंज की दुनिया में जिन खिलाड़ियों ने भारत का नाम वैश्विक मंच पर रोशन किया है, उनमें पेंटाला हरिकृष्णा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। हरिकृष्णा को तकनीकी रूप से दक्ष खिलाड़ी माना जाता है।

होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी तनाव के बीच इस हफ्ते सोना 2,721 रुपए चढ़ा; चांदी में 11,363 रुपए की तेजी

IANS | May 9, 2026 1:09 PM

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। भू-राजनीतिक अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच इस हफ्ते सोने की कीमतों में 1.83 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रुपए की मजबूती के चलते इस हफ्ते चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त

IANS | May 9, 2026 12:36 PM

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, रुपए की मजबूती और 10 साल के बॉन्ड यील्ड में गिरावट के चलते इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली, हालांकि भू-राजनीतिक तनाव अभी भी बाजार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

तारामंडल क्या है? जानें आसमान में दिखने वाले तारों के इन पैटर्न का वैज्ञानिक महत्व

IANS | May 9, 2026 12:21 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। जब लोग अंधेरी रात के आसमान में चमकते तारों को देखते हैं तो ये सवाल जरूर उठता है कि आखिर ये तारामंडल क्या है और वैज्ञानिक इन्हें कैसे इस्तेमाल करते हैं? वैज्ञानिक बताते हैं कि तारों के ये पैटर्न वास्तव में क्या है और इसका महत्व क्या है?

ऋषि कपूर के निधन के बाद थेरेपिस्ट के पास गई थीं नीतू कपूर, बोलीं– 'थेरेपी ने नहीं, बल्कि दोस्तों ने दिया बड़ा सहारा'

IANS | May 9, 2026 12:11 PM

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। आजकल कई लोग मानसिक परेशानी के समय थेरेपी और काउंसलिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन बॉलीवुड की अभिनेत्री नीतू कपूर की सोच इस मामले में थोड़ी अलग है। उन्होंने बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से थेरेपी पर ज्यादा भरोसा नहीं करतीं। उनका मानना है कि इंसान को ऐसे दोस्तों और परिवार की जरूरत होती है, जिनसे वह खुलकर बात कर सके और अपना दर्द बांट सके।

रोहित शर्मा के साथ सेल्फी लेने आई महिला फैन का फोन स्विच ऑफ हो गया, फिर क्या हुआ?

IANS | May 9, 2026 12:08 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मौजूदा समय के सर्वाधिक लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। रोहित जहां भी जाते हैं, उनके साथ सेल्फी लेने वाले फैंस की भीड़ लग जाती है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच अगला मैच रायपुर में रविवार को होने वाला है। दोनों टीमें इस मैच के लिए रायपुर में पहुंच गई हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए यहां भी फैंस के बीच क्रेज दिखा।