उत्तराखंड में आयुष्मान योजना बनी गरीबों का सहारा, हजारों मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

IANS | May 9, 2026 9:18 AM

चमोली, 9 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत बन रही है। जिले में हजारों लोग इस योजना का लाभ लेकर हर साल 5 लाख तक का मुख्त इलाज करा रहे हैं। खास बात यह है कि दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया

IANS | May 9, 2026 9:13 AM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नया नौसेना स्टाफ प्रमुख नियुक्त किया है। वह एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लेंगे, जो 31 मई को सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

रविवार को कालाष्टमी के साथ मासिक कृष्ण अष्टमी, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

IANS | May 9, 2026 8:55 AM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को काला अष्टमी व मासिक कृष्ण अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार को पड़ रही है। यह तिथि काल भैरव के साथ ही भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। कालभैरव व श्री कृष्ण के भक्त वर्ष की सभी अष्टमी तिथि पर भगवान की पूजा और आराधना करते हैं।

आईपीएल 2026: आरआर या जीटी, जयपुर में किसके हाथ लगेगी बाजी? गुजरात का पलड़ा रहा है भारी

IANS | May 9, 2026 8:44 AM

जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाना है। इस मैच के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आरआर जहां जीत दर्ज कर टॉप-2 में पहुंचते हुए प्लेऑफ की संभावना और मजबूत कर लेगी, वहीं जीटी जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी।

केंद्र सरकार की पीएमएफएमई योजना बनी सहारा, बिहार के शेखपुरा में परिवार की बदली किस्मत

IANS | May 9, 2026 8:40 AM

पटना, 9 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) योजना ने बिहार के शेखपुरा जिले की एक दंपति की किस्मत बदल दी है। रविता कुमारी और मनमेंद्र कुमार ने योजना के जरिए अपनी आजीविका को न सिर्फ बेहतर बनाया, बल्कि वे क्षेत्र में अन्य लोगों के लिए भी एक मिसाल बन चुके हैं। सरकारी मदद से उन्होंने आटा और तेल प्रोसेसिंग यूनिट शुरू कीं, अपनी आमदनी बढ़ाई, आत्मनिर्भरता हासिल की और अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा सुनिश्चित की।

आईपीएल 2026: डीसी पर जीत के साथ सातवें नंबर पर पहुंची केकेआर, डीसी अंकतालिका में कहां पहुंची?

IANS | May 9, 2026 7:58 AM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया। डीसी का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा, और उसे 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही डीसी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं।

व्हाइट हाउस के कार्यक्रम में शांति और एकता के लिए हुई हिंदू प्रार्थना

IANS | May 9, 2026 7:55 AM

वाशिंगटन, 9 मई (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस में आयोजित ‘नेशनल डे ऑफ प्रेयर’ कार्यक्रम के दौरान हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार शांति और एकता के लिए प्रार्थना की गई। अमेरिका अपनी आजादी के 250वें वर्ष की ओर बढ़ रहा है और ऐसे समय में इस कार्यक्रम में धार्मिक विविधता की झलक देखने को मिली।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

IANS | May 9, 2026 7:38 AM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आज भी देशवासियों को मातृभूमि और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।

ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्धविराम की घोषणा की

IANS | May 9, 2026 7:14 AM

वाशिंगटन, 9 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के युद्धविराम पर सहमति बन गई है। उन्होंने इसे लंबे समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने की दिशा में एक अहम कदम बताया।

जब गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान अनिल विश्वास ने तलत महमूद को लगाई थी डांट, ‘कंपन’ बन गई पहचान

IANS | May 8, 2026 11:40 PM

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। मखमली आवाज के जादूगर, जिसकी गायकी में दर्द, उदासी और तन्हाई की गहराई समाई हुई थी, बात हो रही है अभिनेता और गायक तलत महमूद की, जिनकी आवाज आज भी लाखों दिलों को छूती है। कम लोग जानते हैं कि उनकी आवाज की सबसे बड़ी खासियत यानी ‘कंपन’ (लर्जिश) थी। इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा है, जो उनकी पहचान की वजह बना।