विदेश मंत्री जयशंकर की त्रिनिदाद और टोबैगो के पीएम से हुई बात, सहयोग की अहम पहलों का किया खुलासा
नई दिल्ली/पोर्ट ऑफ स्पेन, 9 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने आधिकारिक दौरे के दौरान त्रिनिदाद और टोबैगो में कई हाई-लेवल बैठकें कीं। इन बैठकों में उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों, शैक्षणिक पहलों और क्षेत्रीय साझेदारी पर फोकस किया।