अब छोटे शहरों और गांवों से आ रहा एसआईपी का बड़ा हिस्सा, तेजी से बढ़ रही निवेशकों की संख्या: नवनीत मुनोट
मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। भारत में म्यूचुअल फंड और पूंजी बाजार को लेकर लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है। खासकर छोटे शहरों और गांवों से निवेशकों की बढ़ती भागीदारी यह दिखा रही है कि अब देश में निवेश का दायरा लगातार व्यापक हो रहा है। ये बातें एचडीएफसी एएमसी के एमडी और सीईओ नवनीत मुनोट ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहीं।