ईरानी टैंकरों पर अमेरिकी हमलों के बाद आईआरजीसी की चेतावनी- 'यूएस मिलिट्री सेंटर पर होगा हमला'

IANS | May 10, 2026 9:00 AM

तेहरान, 10 मई (आईएएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट में तनाव एक बार फिर से बढ़ा हुआ है। अमेरिका और ईरान की तरफ से टैकरों पर हमले जारी हैं। ताजा मामले में अमेरिका ने ईरानी टैकर और जहाज पर हमला किया, जिसके बाद इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नेवी की तरफ से चेतावनी सामने आई है। आईआरजीसी ने कहा है कि ईरानी तेल टैंकरों और कमर्शियल जहाजों पर किसी भी हमले का जवाब इस इलाके में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और दुश्मन जहाजों पर बड़े हमलों के रूप में दिया जाएगा।

आईपीएल 2026: जीटी अंकतालिका में दूसरे स्थान पर तो आरआर टॉप-4 से बाहर, अब इस गेंदबाज के पास पर्पल कैप

IANS | May 10, 2026 7:57 AM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया। गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ जीटी के रन रेट में भी सुधार हुआ है। जीटी इस जीत के साथ पांचवें नंबर से सीधे दूसरे नंबर पर चली गई है, जबकि आरआर टॉप-4 से बाहर हो गई है और पांचवें नंबर पर चली गई है।

मिस्र और कतर ने अमेरिका और ईरान से 'जिम्मेदारी और समझदारी' दिखाने की अपील की

IANS | May 10, 2026 7:29 AM

काहिरा, 10 मई (आईएएनएस)। मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती और कतर के प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान जसीम अल-थानी ने अमेरिका और ईरान से इस संवेदनशील समय में 'जिम्मेदारी' और 'समझदारी' से काम लेने की अपील की है।

औषधीय गुणों से भरपूर 'गूलर', सेवन से पाचन और डायबिटीज समस्याएं होंगी दूर

IANS | May 9, 2026 11:51 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। आजकल अनियमित खान-पान और तनाव की वजह से पाचन संबंधी समस्याएं और डायबिटीज जैसे रोग तेजी से फैल रहे हैं। ऐसी स्थिति में हेल्थ एक्सपर्ट गूलर के सेवन की सलाह देते हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

भवानी को समर्पित चित्तौड़गढ़ का दिव्य मंदिर, जहां स्वयं प्रकट हुई देवी की प्रतिमा, दर्शन मात्र से दूर होते हैं कष्ट

IANS | May 9, 2026 11:24 PM

चित्तौड़, 9 मई (आईएएनएस)। भारत को मंदिरों का देश भी कहा जाता है। यहां देवी-देवताओं के कई भव्य व भक्ति से भरे मंदिर हैं। भगवती को समर्पित ऐसा ही सदियों पुराना मंदिर राजस्थान के चित्तौड़ में स्थित है। खास बात है कि यह मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि दिव्य शक्ति और आस्था का भी केंद्र है।

आईपीएल 2026: राशिद की फिरकी का चला जादू, जीटी ने आरआर को 77 रनों से रौंदा

IANS | May 9, 2026 11:13 PM

जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 77 रनों से रौंदा। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में जीटी से मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 16.3 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हुई। यह आरआर की इस सीजन में पांचवीं हार है।

सोनम के लाडले 'रुद्रलोक' से पत्रलेखा की लाडली 'पार्वती' तक, जब सितारों ने बच्चों को दिए ईश्वर के नाम

IANS | May 9, 2026 11:02 PM

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सितारे इन दिनों अपने बच्चों को ईश्वर, देवी-देवताओं और आध्यात्मिक अर्थ वाले नाम दे रहे हैं। ये नाम न सिर्फ अनोखे और आकर्षक हैं, बल्कि सांस्कृतिक जड़ों, भक्ति और दिव्य शक्ति से जुड़े हुए हैं। सोनम कपूर ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने छोटे बेटे के नामकरण की जानकारी दी।

भारतीय संगीत जगत के 'अनमोल रत्न', जिन्होंने छोटी उम्र में हासिल की खयाल, ध्रुपद और टप्पा जैसे रागों में निपुणता

IANS | May 9, 2026 10:51 PM

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। आज जब हम पुरानी यादों और मधुर संगीत की बात करते हैं तो पंकज मलिक का नाम स्वाभाविक रूप से सामने आता है। वे एक बेहतरीन गायक, दुर्लभ संगीतकार और सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी शानदार कलाकारी के सम्मान में आज भी प्रशंसक उन्हें भारतीय संगीत जगत का अनमोल रत्न बताते हैं।

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड

IANS | May 9, 2026 10:16 PM

जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर इतिहास रच दिया है।

आईआईटी दिल्ली में सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सहित 4 पदों पर भर्ती, 20 मई तक भरें फॉर्म

IANS | May 9, 2026 9:54 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने संविदात्मक आधार पर सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (वरिष्ठ परियोजना वैज्ञानिक) और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (परियोजना वैज्ञानिक) के 2-2 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।