रामविलास वेदांती ने बताई 6 दिसंबर 1992 की पूरी घटना, मंच से लगाया था नारा-'राम नाम सत्य है...'

IANS | December 6, 2025 1:00 PM

अयोध्या, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। आज अयोध्या और देशभर में 6 दिसंबर 1992 को गिराए गए विवादित ढांचा विध्वंश के 33 साल हो गए। यही वो दिन है जब अयोध्या में रामलला का भव्य और दिव्य मंदिर बनाने का रास्ता बनाया गया था। इस घटना के साक्षी रामविलास वेदांती भी बने थे, जिन्हें संतों ने रामकथा मंच पर संकल्प पत्र ले जाने का दायित्व सौंपा था। रामविलास वेदांती ने आईएएनएस से बात करते हुए उस दिन को क्रमवार याद किया।

233 गेंद पर 58 रन, गेंदबाज केमार रोच ने अपनी बल्लेबाजी से टाली वेस्टइंडीज की हार

IANS | December 6, 2025 12:49 PM

क्राइस्टचर्च, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट में शनिवार पांचवां दिन था। टेस्ट बचाने के लिए संघर्ष कर रही वेस्टइंडीज को शाई होप और विकेटकीपर टेविन इमलेच के रूप में पहले सेशन में ही दो झटके लगे। इन दो विकेटों के बाद वेस्टइंडीज की हार तय लग रही थी, लेकिन आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे केमार रोच के इरादे बिल्कुल अलग थे। गेंदबाजी के लिए मशहूर रोच ने अपनी यादगार बल्लेबाजी से वेस्टइंडीज के लिए मैच ड्रा कराने में बड़ी भूमिका निभाई।

भारत में पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग 6 गुना बढ़ी

IANS | December 6, 2025 12:23 PM

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। संसद में हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार, भारत में पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में 6 गुना विस्तार हुआ है, जो कि 2014-15 के 1.9 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2024-25 11.32 लाक करोड़ रुपए हो गई है।

आरबीआई के ब्याज दर में कटौती के बाद भारतीय शेयर बाजार बुलिश टोन में हुआ बंद

IANS | December 6, 2025 11:43 AM

मुंबई, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय बेंचमार्क सूचकांक रिकॉर्ड हाई और तीन हफ्तों की बढ़त दर्ज करवाने के बाद प्रॉफिट बुकिंग के कारण इस हफ्ते नुकसान में बंद हुए। हालांकि, सेंसेक्स और निफ्टी कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 25 बेसिस पॉइंट रेपो रेट कटौती के चलते बढ़त दर्ज करवाने में सफल रहे और एक बुलिश टोन के साथ सप्ताह का अंत किया।

जस्टिन ग्रिव्स और केमार रोच ने न्यूजीलैंड से छिनी जीत, वेस्टइंडीज ने टेस्ट ड्रा कराया

IANS | December 6, 2025 11:08 AM

क्राइस्टचर्च, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम अपने प्रदर्शन से हर बार चौंकाती है और अक्सर याद दिलाती रहती है कि उसका इतिहास कितना गौरवशाली रहा है। क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट को ड्रा कराकर वेस्टइंडीज ने अपने उसी ऐतिहासिक और गौरवशाली इतिहास का फिर से उदाहरण दिया है।

शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी

IANS | December 6, 2025 11:02 AM

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। शरीर की केवल बाहरी नहीं, बल्कि आंतरिक सफाई भी जरूरी है। योग पद्धति हो या आयुर्वेद डिटॉक्स के कई तरीकों के बारे बताता है। इन्हीं में से एक बेहतरीन प्रक्रिया है शंख प्रक्षालन।

पेट की समस्याओं से परेशान? गोरक्षासन है समाधान

IANS | December 6, 2025 9:58 AM

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी पेट की समस्याएं आज हर दूसरे व्यक्ति को सता रही हैं। ये छोटी लगने वाली परेशानियां धीरे-धीरे शरीर को कई गंभीर रोगों की जद में ले आती हैं, लेकिन पेट साफ रहे तो आधी बीमारियां अपने आप दूर हो जाती हैं। ‘गोरक्षासन’ पेट की समस्त समस्याओं का सबसे कारगर समाधान है।

पीएम मोदी मौजूदा समय के जियो पॉलिटिक्स में सबसे प्रभावशाली नेता: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन

IANS | December 6, 2025 9:16 AM

वॉशिंगटन, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। अफ्रीकी-अमेरिकी सिंगर और लंबे समय से भारत की प्रशंसक मैरी मिलबेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज की भू-राजनीति में सबसे प्रभावशाली और सबसे महत्वपूर्ण नेता बताया है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में इस हफ्ते हुई प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक ने भारत की वैश्विक स्थिति को ज्यादा मजबूत किया है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन से पीएम मोदी की वार्ता भारत का संतुलित कदम: लिसा कर्टिस

IANS | December 6, 2025 8:59 AM

वाशिंगटन, 6 दिसंबर (आईएएनएस): व्हाइट हाउस की पूर्व दक्षिण एशिया अधिकारी लिसा कर्टिस ने शुक्रवार को कहा कि नई दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वागत का भारत का निर्णय मॉस्को और वाशिंगटन के साथ अपने संबंधों को संतुलित करने का सोच समझा प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब व्यापार शुल्क और नीतिगत बदलाव को लेकर अमेरिका-भारत संबंधों में तनाव है।

विशाखापत्तनम में विराट कोहली का धांसू वनडे रिकॉर्ड, 97.83 की औसत से बल्लेबाजी

IANS | December 5, 2025 11:40 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना है। इस मैदान पर विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है।