आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

IANS | May 11, 2026 9:17 AM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में रविवार को दो दमदार मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 5 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को मात दी। एमआई के खिलाफ मिली जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

IANS | May 11, 2026 9:02 AM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। रविवार को टूर्नामेंट में दो दमदार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) को हराया, तो दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को शिकस्त दी। 4 विकेट लेकर आरसीबी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर भी कब्जा कर लिया है।

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

IANS | May 11, 2026 8:20 AM

तेहरान, 11 मई (आईएएनएस)। ईरान ने ताजा हालात को लेकर बातचीत करने के लिए अमेरिका को अपना नया ड्राफ्ट भेज दिया है। तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस नए ड्राफ्ट में ईरान ने सभी मोर्चों पर लड़ाई तुरंत खत्म करने, ईरान के खिलाफ और हमला न करने की गारंटी देने और अमेरिका के प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने का प्रस्ताव दिया है।

आईपीएल 2026: क्रुणाल बने आरसीबी की जीत के नायक, हार के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर एमआई

IANS | May 10, 2026 11:54 PM

रायपुर, 10 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 2 विकेट से हराया। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में एमआई से मिले 167 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने मैच की आखिरी गेंद पर 8 विकेट खोकर हासिल किया। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

एक टीस, एक तकलीफ... क्यों बनती हैं सरहदें, क्यों होता है बंटवारा? गंगासागर तलवार बन गए ‘सागर सरहदी’

IANS | May 10, 2026 11:53 PM

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। “मैं पल दो पल का शायर हूं...” ये लाइन सुनते ही दिल में एक टीस उठती है। ये लाइनें किसी ऐसे शख्स की हैं, जिसने देश के बंटवारे की पीड़ा को अपनी रगों में महसूस किया था। वो शख्स थे शब्दों से दुनिया को छूने वाले शायर सागर सरहदी, जिनका असली नाम था गंगासागर तलवार।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भर्ती 2026: डेटा एंट्री ऑपरेटर के 38 पदों पर आवेदन के लिए कुछ दिन शेष, जल्‍द करें अप्‍लाई

IANS | May 10, 2026 11:20 PM

रायपुर, 10 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, बिलासपुर ने महिलाओं के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के कुल 38 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कुछ दिन ही शेष बचे हैं। अप्‍लाई करने का आखिरी मौका 12 मई निर्धारित है।

अकेली बड़ी चट्टान को तराशकर बना है श्रीकृष्ण का यह अद्भुत मंदिर, आकाशीय घटनाओं से है कनेक्शन

IANS | May 10, 2026 11:07 PM

चित्तौड़, 10 मई (आईएएनएस)। देश-दुनिया में लीलाधर के कई अद्भुत मंदिर हैं, जिनकी कथा या बनावट हैरत में डाल देती है। ऐसा ही एक मंदिर राजस्थान के ऐतिहासिक शहर चित्तौड़गढ़ में है जो अपनी अनोखी बनावट के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह मंदिर पूरी तरह से एक अकेली बड़ी चट्टान को काटकर बनाया गया है। इसे सांवलिया जी मंदिर कहा जाता है, जो भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है।

एम्स मंगलागिरि भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट के 21 पदों के लिए करें आवेदन, जानें जरूरी अर्हताएं

IANS | May 10, 2026 10:59 PM

अमरावती, 10 मई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स-मंगलगिरि), आंध्र प्रदेश ने सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर्स के विभिन्न विभागों में कुल 21 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 30 मई तय की गई है।

खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका: बैंक ऑफ बड़ौदा की स्पोर्ट्स कोटा भर्ती का मौका, आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन ही शेष

IANS | May 10, 2026 10:55 PM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने क्लर्कियल कैडर में मेधावी खिलाड़ियों की नियमित आधार पर भर्ती के लिए अलग-अलग खेल में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (ग्राहक सेवा सहयोगी) के कुल 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम मौका 12 मई यानी मंगलवार को निर्धारित की गई है, जिसके लिए मात्र दो दिन ही शेष बचे हैं।

एसटीपीआई में अप्रेंटिस ट्रेनी के 15 पदों पर आवेदन का अंतिम मौका करीब, जल्‍द करें अप्‍लाई

IANS | May 10, 2026 10:50 PM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। भारत के सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क (एसटीपीआई) ने अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस ट्रेनी के कुल 15 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर अप्‍लाई करने की अंतिम तिथि 11 मई यानी सोमवार को निर्धारित की गई है।