प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर गंभीरता से सोचना होगा, महिलाओं को भी निभानी होगी जिम्मेदारी : मालिनी अवस्थी

IANS | May 11, 2026 6:27 PM

लखनऊ, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से एक साल तक सोना न खरीदने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने, वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को दोबारा से शुरू करने और विदेश यात्राओं से बचने की अपील की है। इस अपील पर प्रसिद्ध लोक गायिका और पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित मालिनी अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी कहते हैं, उसमें गंभीरता होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी प्रधानमंत्री की अपील पर अमल करते हुए जिम्मेदारी निभानी होगी।

पीएम मोदी की अपील पर अमल करने की जरूरत, उनके नेतृत्‍व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा: सुदर्शन पटनायक

IANS | May 11, 2026 6:18 PM

पुरी, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकट को देखते हुए देश की जनता से ईंधन खपत कम करने, सोना न खरीदने जैसी सात अपील की हैं। पद्मश्री सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी की अपील का समर्थन किया। उन्‍होंने लोगों से आग्रह किया कि देश के विकास और समस्‍याओं से निजात पाने के लिए पीएम की अपील पर अमल करना चाहिए।

वडोदरा में सरदारधाम-3 का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, लोगों ने शैक्षणिक परिसर को सराहा

IANS | May 11, 2026 6:12 PM

वडोदरा, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वर्ष के अंतराल के बाद सोमवार को वडोदरा दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वे सरदारधाम-3 का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और प्रशासन तथा भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

वैश्विक तनाव के बीच जैव ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: शक्तिकांत दास

IANS | May 11, 2026 6:11 PM

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव और भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि जैव ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन केंद्र सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच अपनी ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक मजबूती को और मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है।

सौरभ चौधरी: पैसे मांगकर पिता ने दिलाई पिस्टल, एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने वाले बने सबसे युवा भारतीय

IANS | May 11, 2026 6:05 PM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। खेल के मैदान में उम्र कोई खास मायने नहीं रखती है। अगर कुछ मायने रखता है, तो वो है आपका जुनून। भारत के स्टार निशानेबाज सौरभ चौधरी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। सौरभ ने एशियाई खेलों में महज 16 साल की उम्र में गोल्ड मेडल पर निशाना लगाते हुए इतिहास रचा।

विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025: 1 जुलाई 2026 से लागू होगा नया कानून, जानिए ग्रामीण रोजगार की हर बड़ी बात

IANS | May 11, 2026 5:47 PM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस) केंद्र सरकार ने सोमवार को 'विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025' को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (एफएक्यू) जारी किए। इसका उद्देश्य ग्रामीण रोजगार और विकास से जुड़े इस नए कानून की विस्तृत जानकारी देना है। यह कानून 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य के अनुरूप ग्रामीण विकास को मजबूत करने के लिए लाया गया है।

ऑयल इंडिया में नर्स सहित कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

IANS | May 11, 2026 5:42 PM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने असम और अरुणाचल प्रदेश के योग्य और इच्छुक निवासियों के लिए संविदा के आधार पर नियुक्त करने के लिए फील्ड मुख्यालय, दुलियाजान में नर्स के 2 और पैरामेडिकल डायलिसिस तकनीशियन के 3 पदों पर रिक्तियां के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

'मैं मैदान पर उतरने के लिए बहुत उत्साहित हूं,' ईयूटी20 लीग में खेलने को बेताब मार्टिन गप्टिल (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | May 11, 2026 5:40 PM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के पूर्व ओपनर मार्टिन गप्टिल भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से दोबारा मिलने और क्रिकेट मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहीर खान बेल्जियम की पहली 'ईयूटी20 लीग' में 'एंटवर्प एंकर्स' टीम के सह-मालिक हैं। यह टूर्नामेंट 6 से 14 जून तक चलेगा।

होर्मुज में तनाव के बीच न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन ने तेल संकट से निपटने के लिए बताया अपना प्लान

IANS | May 11, 2026 5:10 PM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। ईरान-अमेरिका और होर्मुज में तनाव के बीच तेल को लेकर संकट देखने को मिल रहा है। दुनिया के तमाम देश तेल और आर्थिक संकट को लेकर अलर्ट पर हैं। इसी बीच न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने तेल संकट के बीच किस तरह से काम करना है, स्थिति से कैसे निपटना है, उसे लेकर अपना प्लान बताया है।

आईसीसी की वार्षिक पुरुष वनडे रैंकिंग में भारत 'नंबर-1', पाकिस्तान को झटका

IANS | May 11, 2026 5:00 PM

दुबई, 11 मई (आईएएनएस)। आईसीसी ने सोमवार को पुरुषों की ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारत 'नंबर-1' बना हुआ है। हालांकि, शीर्ष पर उसकी बढ़त जरूर कम हो गई है। दूसरी ओर, पाकिस्तान एक पायदान नीचे खिसक गया है।