भारत-नॉर्डिक समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी, नॉर्वे की राजदूत बोलीं- '43 सालों में पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा'
नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर नॉर्वे पहुंचेंगे। वह भारत-नार्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले हैं। नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने बताया कि 43 सालों में पहली बार भारत के कोई प्रधानमंत्री यहां पहुंचने वाले हैं। भारत के साथ होने वाला नॉर्डिक समिट ऐतिहासिक है। उन्होंने आईएएनएस के साथ खास बातचीत के दौरान नॉर्वे और भारत के बीच क्लाइमेट चेंज, ग्रीन एनर्जी, समुद्री व्यापार और स्टार्टअप इकोसिस्टम में सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।