म्यूचुअल फंड्स का इक्विटी निवेश नवंबर में दोगुना होकर 43,465 करोड़ रुपए हुआ
मुंबई, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। म्यूचुअल फंड इक्विटी निवेश में नवंबर में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसकी वजह बाजार का सकारात्मक प्रदर्शन और निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत होना है।