गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

IANS | May 12, 2026 12:54 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी गूगल और एप्पल ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज (आरसीएस) मैसेजिंग, आईफोन और एंड्रॉइड यूजर्स के लिए शुरू करने का ऐलान किया है। इसे क्रॉस-मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है, क्योंकि इससे प्राइवेसी सुनिश्चित होगी।

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

IANS | May 12, 2026 12:50 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। देश भर में आयोजित की गई मेडिकल की नीट यूजी परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षा एमबीबीएस में दाखिले के लिए थी। मंगलवार को यह जानकारी साझा की गई।

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

IANS | May 12, 2026 12:43 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का लगातार दूसरे साल प्लेऑफ में खेलने का सपना टूट गया है। आईपीएल 2026 में एलएसजी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। आइए आपको वो पांच कारण बताते हैं, जिसके चलते एलएसजी का इस सीजन हुआ बुरा हाल।

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

IANS | May 12, 2026 12:10 PM

धर्मशाला, 12 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 3 विकेट से हराया। इस मैच के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

IANS | May 12, 2026 12:02 PM

गुवाहाटी, 12 मई (आईएएनएस)। हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ चार और मंत्रियों ने शपथ ली है। सीएम सरमा के साथ रामेश्वर तेली, अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली। ऐसे में आइए जानते हैं कि हिमंता कैबिनेट में शामिल रामेश्वर तेली कौन हैं?

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

IANS | May 12, 2026 11:52 AM

वाशिंगटन, 12 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन के दौरे पर रहने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौरे पर ईरान के साथ ताजा हालात पर भी चर्चा हो सकती है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात अच्छी रहेगी।

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

IANS | May 12, 2026 11:38 AM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। कच्चे तेल की कीमत आने वाले समय में 100 डॉलर प्रति बैरल की निचली रेंज में रह सकती है। इसकी वजह पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण आपूर्ति श्रृंखला में रुकावटें आना है। यह जानकारी जेपी मॉर्गन द्वारा जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

IANS | May 12, 2026 11:18 AM

वाशिंगटन, 12 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हफ्ते चीन के दौरे पर जाएंगे और प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। इस बीच, अमेरिका के सीनेटरों के एक समूह ने शी जिनपिंग के साथ होने वाली मीटिंग से पहले ट्रंप से ताइवान के लिए 14 बिलियन डॉलर के हथियार पैकेज पर आगे बढ़ने की अपील की है। इसके साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी है कि ताइपे के लिए अमेरिकी समर्थन में कोई भी कमी बीजिंग के हौसले को बढ़ावा देगी और हिंद-प्रशांत को अस्थिर करेगी।

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

IANS | May 12, 2026 11:10 AM

वाशिंगटन, 12 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में माइग्रेशन एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। इसे लेकर विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि बड़े पैमाने पर अमेरिका में प्रवासियों को आने देना एक बड़ी गलती थी। यह हमारे समाज की एकता और हमारे लोगों के भविष्य के लिए खतरा है। अमेरिका की ट्रंप सरकार ने यूएन माइग्रेशन डिक्लेरेशन (जीसीएम) को खारिज कर दिया।

ईटीपीएल को लेकर को-फाउंडर उत्साहित, अभिषेक बच्चन बोले-क्रिकेट को मिलेगा नया मंच

IANS | May 12, 2026 11:05 AM

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का क्रिकेट के प्रति लगाव हमेशा से चर्चा में रहा है और इसी जुनून के चलते वे यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) से भी जुड़े हुए हैं। वह को-फाउंडर के तौर पर इस लीग में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने इसे क्रिकेट के लिए बेहद रोमांचक पल बताया।