पाकिस्तान के नोमान अली ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बने

IANS | May 12, 2026 1:55 PM

ढाका, 12 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के पांचवें दिन पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर नोमान अली ने इतिहास रचा। नोमान टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गए हैं।

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

IANS | May 12, 2026 1:50 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमंता बिस्वा सरमा को दूसरी बार असम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने सीएम सरमा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने एक बेहतरीन प्रशासक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है और राज्य के लिए अग्रणी कार्य किए हैं।

थाईलैंड घूमने गए पांच भारतीयों में से चार अचानक हुए बेहोश, एक की मौत; जांच में जुटी पुलिस

IANS | May 12, 2026 1:44 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। थाईलैंड के फुकेट से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। थाइलैंड में घूमने गए चार भारतीय नागरिक एक कैफे में भोजन के दौरान अचानक बेहोश हो गए। इस रहस्यमयी घटना में एक भारतीय पर्यटक की दुखद मृत्यु हो गई है, जबकि तीन अन्य का अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस घटना की पुष्टि की है और आवश्यक जानकारी साझा की है।

डिजीहाट ने भारत में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया 'स्वदेशी' मार्केटप्लेस

IANS | May 12, 2026 1:43 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। सरकार समर्थित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म डिजीहाट ने मंगलवार को 'स्वदेशी' नाम से एक खास मार्केटप्लेस लॉन्च करने की घोषणा की। इसका उद्देश्य असली 'मेड-इन-भारत' उत्पादों को बढ़ावा देना और देश में स्थानीय उत्पादन व्यवस्था को मजबूत करना है।

'ईरानी विमान' वाले दावे से पाकिस्तान का इनकार, कहा- इसका सैन्य इमरजेंसी या डिफेंस से कोई लेना-देना नहीं

IANS | May 12, 2026 1:35 PM

इस्लामाबाद, 12 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी मीडिया के एक रिपोर्ट ने अमेरिका और ईरान के बीच सुलह कराने में पाकिस्तान की भूमिका पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। अमेरिकी मीडिया में दावा किया गया है कि ईरान का विमान पाकिस्तान के एयरबेस में रखा गया था। शायद ऐसा ईरानी विमान को अमेरिकी हमले से बचाने के लिए किया गया। हालांकि, इस मामले पर पाकिस्तान की ओर से भी बयान सामने आया है। पाकिस्तान ने सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है।

अमृता शेरगिल की जिंदगी को बड़े पर्दे पर लाएंगी मीरा नायर, प्रियंका चोपड़ा और जयदीप अहलावत निभाएंगे अहम भूमिका

IANS | May 12, 2026 1:14 PM

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा की निर्देशक मीरा नायर हमेशा ऐसी कहानियां चुनने के लिए जानी जाती हैं, जो समाज और संस्कृति को गहराई से दिखाती हैं। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म 'अमरी' का ऐलान किया है, जो मशहूर चित्रकार अमृता शेरगिल की जिंदगी और उनकी कला से प्रेरित है।

सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने का विशाल आदित्य सिंह को आज भी है मलाल

IANS | May 12, 2026 1:13 PM

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। अभिनेता विशाल आदित्य सिंह ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ के निधन के बाद एक बात का अफसोस उन्हें आज भी परेशान करता है कि वे सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे और वह उस दर्द से अब तक पूरी तरह निकल नहीं पाए हैं।

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाया गया ईरानी विमान

IANS | May 12, 2026 1:05 PM

वाशिंगटन, 12 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच खुद को एक मीडिएटर के तौर पर पेश करके अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि सुधारने की भरपूर कोशिश की। हालांकि, पाकिस्तान की भूमिका को लेकर ईरान और अमेरिका दोनों के अधिकारियों की तरफ से सवाल उठते रहे हैं।

देश को मजबूत करने के लिए पद्मश्री अवार्डी खेमराज सुंदरियाल ने की स्वदेशी अपनाने की अपील

IANS | May 12, 2026 1:03 PM

पानीपत, 12 मई (आईएएनएस)। पद्मश्री हस्तशिल्प कलाकार खेमराज सुंदरियाल ने मंगलवार को पीएम मोदी द्वारा नागरिकों से ईंधन बचाने और सोने की खरीदारी से बचने की अपील का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देशहित में अपील की है और मुझे लगता है कि देशवासियों को फॉलो करना चाहिए।

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

IANS | May 12, 2026 12:54 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय तक बैठे रहने, कम शारीरिक गतिविधि और तनाव के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो रही हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इन समस्याओं के समाधान के लिए गोमुखासन की सलाह दी है। मंत्रालय के अनुसार, सांस लेने में दिक्कत, कंधों में अकड़न, शरीर की खराब पोस्चर और शरीर के निचले हिस्से में समस्याओं का संबंध अस्थमा से हो सकता है।