महिला टी20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, 37 साल की गेंदबाज की संन्यास से वापसी

IANS | May 12, 2026 2:57 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट का ऐलान हो गया है। 2023 में संन्यास ले चुकीं 37 साल की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल को विश्व कप की टीम में जगह मिली है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का यह फैसला चौंकाने वाला है। 15-सदस्यीय टीम की कप्तानी लौरा वोल्वार्ड्ट करेंगी।

मौजूदा सरकार गरीबों, किसानों और उद्योगों के हित में काम कर रही है: मनसुख मांडविया

IANS | May 12, 2026 2:57 PM

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि सरकार की आर्थिक विकास नीति गरीबों, किसानों, उद्योगों और श्रमिकों के हितों में संतुलन बनाने पर केंद्रित है।

आईआरसीटीसी भर्ती अलर्ट: हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 49 पदों पर वैकेंसी, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | May 12, 2026 2:54 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी), पूर्वी क्षेत्र ने संविदा के आधार पर हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के कुल 49 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

असित सेन: जिस अनोखी डायलॉग डिलीवरी से मिली हिंदी सिनेमा में पहचान, बोलने का वह स्टाइल उनके नौकर का था

IANS | May 12, 2026 2:52 PM

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। जब भी पुराने दौर की हिंदी कॉमेडी फिल्मों की बात होती है, तो असित सेन का जिक्र जरूर होता है। उनकी आवाज और बेहद धीमी रफ्तार में बोले गए डायलॉग्स लोगों को खूब हंसाते थे। खास बात यह थी कि उनका यह अंदाज किसी एक्टिंग क्लास से नहीं आया था, बल्कि उनके बचपन की एक छोटी सी याद से पैदा हुआ था।

भारत के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सूक्ष्म उद्यमों को विकसित करनी होगी मजबूत ट्रेड स्किल : सीईए नागेश्वरन

IANS | May 12, 2026 2:52 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) डॉ.वी अनंत नागेश्वरन ने मंगलवार को कहा कि भारत की भविष्य की ग्रोथ इस बात पर निर्भर करेगी कि सूक्ष्म उद्यमों को समावेशी रूप से अपनाने, अनुकूलन करने, विस्तार करने और प्रतिस्पर्धा करने में कितना सक्षम बनाया जाता है।

पंजाबी म्यूजिक में महिलाओं के चित्रण पर बोले रैपर किंग, हर जॉनर को एक ही सोच से आंकना गलत

IANS | May 12, 2026 2:28 PM

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस) सिंगर-रैपर किंग अर्पण कुमार चंदेल ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को एक चीज की तरह दिखाने के लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे पर अपने विचार साझा किए। आईएएनएस के साथ एक खास बातचीत में उन्होंने कहा कि समय बदलता रहता है। लिहाजा, म्यूजिक को एक ही इंडस्ट्री या जॉनर के दायरे में नहीं बांधना चाहिए। उन्होंने लोगों से गुजारिश की कि म्यूजिक को व्यक्तिगत कला के रूप में देखें।

आईपीएल 2026: हेनरिक क्लासेन बड़ी उपलब्धि के करीब, दक्षिण अफ्रीका के 7वें बल्लेबाज बन सकते हैं

IANS | May 12, 2026 2:27 PM

अहमदाबाद, 12 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। एसआरएच 14 अंक के साथ दूसरे और जीटी 14 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। जो भी टीम मुकाबला जीतेगी वो 14 अंक के साथ ही पहले स्थान पर काबिज आरसीबी को पीछे छोड़ 16 अंक के साथ पहला स्थान हासिल कर लेगी। इसलिए मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है।

कच्चे तेल की ऊंची कीमतें जारी रहीं तो ओएमसी के वित्त वर्ष 2026 के पूरे मुनाफे के खत्म होने की संभावना: हरदीप पुरी

IANS | May 12, 2026 2:23 PM

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्षों के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं, तो सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के वित्त वर्ष 2026 के पूरे मुनाफे के खत्म होने की संभावना है।

पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स 3,000 अंक टूटा, निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपए डूबे; जानिए बाजार में भारी गिरावट की बड़ी वजहें

IANS | May 12, 2026 2:04 PM

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारी गिरावट देखने को मिली। दिन के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में रहे। सेंसेक्स सत्र के दौरान 1,100 अंक से ज्यादा टूटकर 74,894.39 के दिन के निचले स्तर तक पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी लगभग 1 प्रतिशत गिरकर 23,493.45 के इंट्रा-डे लो पर आ गया।

सीएम हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए अमेरिकी राजदूत गोर, बोले- यह मेरे लिए सम्मान की बात है

IANS | May 12, 2026 2:04 PM

दिसपुर, 12 मई (आईएएनएस)। हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ ली है। इस मौके पर देश की बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई। वहीं भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियों गोर भी सीएम हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में आए।