थाईलैंड ओपन: पीवी सिंधु, सात्विक-चिराग ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह
बैंकॉक, 14 मई (आईएएनएस)। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु और थॉमस कप ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने गुरुवार को यहां अपनी-अपनी दूसरी जीत के साथ बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट थाईलैंड ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।