सोने की चमक बढ़ी, चांदी में आई 0.75 प्रतिशत की गिरावट

IANS | May 14, 2026 10:56 AM

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। सोने और चांदी में गुरुवार के शुरुआती सत्र में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एक तरफ सोने में तेजी बनी हुई थी। वहीं, चांदी लाल निशान में थी।

राष्ट्रपति शी ने चीन-अमेरिका संबंधों के लिए साल 2026 को ऐतिहासिक, मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद जताई

IANS | May 14, 2026 10:39 AM

बीजिंग, 14 मई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2026 एक ऐतिहासिक, लैंडमार्क साल होगा, जो चीन-अमेरिका संबंधों में एक नया अध्याय शुरू करेगा।

ब्रिक्स 2026 की शुरुआत से पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगियोनो से की मुलाकात

IANS | May 14, 2026 10:09 AM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का गुरुवार से आगाज हो रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत से पहले भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगिओनो से मुलाकात की।

आरसीबी बनाम केकेआर: आईपीएल में 9वें शतक के साथ विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

IANS | May 14, 2026 9:51 AM

रायपुर, 14 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। आरसीबी की इस जीत के नायक विराट कोहली रहे, जिन्होंने 105 रनों की नाबाद पारी खेली। कोहली ने अपनी इस शतकीय पारी के साथ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई।

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, फार्मा और मेटल स्टॉक्स में तेजी

IANS | May 14, 2026 9:43 AM

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के खुला। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 354 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,963 और निफ्टी 146 अंक या 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,554 पर था।

ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया महान नेता, बोले-आपके साथ होना सम्मान की बात

IANS | May 14, 2026 9:41 AM

बीजिंग, 14 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। बैठक शुरू होने से पहले दोनों नेताओं ने ओपनिंग रिमार्क दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग को एक महान नेता बताया। ट्रंप ने कहा कि जिनपिंग के साथ होना सम्मान की बात है।

माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह

IANS | May 14, 2026 9:39 AM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस (21 जून) करीब आ रहा है, इस मौके पर भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार लोगों को योग से जुड़ने और रोगमुक्त रहने की सलाह दे रहा है। जागरुकता की कड़ी में मंत्रालय आए दिन नए-नए योगासनों के बारे में जानकारी देते हुए उससे मिलने वाले फायदे व सावधानी की सलाह भी दे रहा है।

मासिक शिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ अभिजीत मुहूर्त, नोट कर लें भद्रा व राहुकाल

IANS | May 14, 2026 9:28 AM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की आराधना को समर्पित विशेष पर्व मासिक शिवरात्रि है। प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी मासिक शिवरात्रि शुक्रवार को है।

'मैं ऋषि कपूर के साथ रोमांटिक गाना करने से पहले बहुत घबरा गई थी', पद्मिनी कोल्हापुरे ने सुनाया पुराना किस्सा

IANS | May 14, 2026 9:28 AM

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। पुराने हिंदी सिनेमा के गाने आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं। उन गानों के पीछे कलाकारों की कई यादें और किस्से जुड़े होते हैं, जिनके बारे में फैंस हमेशा से जानना पसंद करते हैं। इसी बीच मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है, जो दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से जुड़ा हुआ है।

संयुक्त अरब अमीरात ने इजरायली पीएम नेतन्याहू के यूएई दौरे की खबरों का किया खंडन

IANS | May 14, 2026 9:18 AM

अबू धाबी, 14 मई (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि बेंजामिन नेतन्याहू ने देश की गुप्त यात्रा की थी और वहां मुलाकातें की थीं। यूएई के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ऐसी कोई भी यात्रा या सैन्य प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी की खबरें गलत और आधारहीन हैं, जब तक कि इसकी आधिकारिक घोषणा न की जाए।