सर्दियों में बेहद लाभकारी सूर्यभेदन प्राणायाम, सिरदर्द में भी प्रभावी
नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। सर्दी के मौसम में हाथ-पैर ठंडे पड़ना, बार-बार जुकाम, सिरदर्द और जोड़ों में दर्द आम शिकायतें हैं। योगासन और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल कर इन समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। सर्दियों में सूर्यभेदन प्राणायाम का अभ्यास बेहद लाभकारी है।