दिल्ली एम्स में प्रोजेक्ट असिस्टेंट सहित कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, 24 अगस्त अंतिम तिथि

IANS | August 13, 2026 5:39 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। दरअसल, एम्स-दिल्ली ने संविदा के आधार पर प्रोजेक्ट असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर: भारत को दोहरा झटका, सेमीफाइनल में तन्वी और सूरज की हार

IANS | August 13, 2026 5:34 PM

कोलकाता, 13 अगस्त (आईएएनएस)। एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर इवेंट के सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत को दोहरा झटका लगा। महिलाओं की टॉप सीड तन्वी खन्ना और पुरुषों की चौथी सीड सूरज कुमार चंद खिताबी रेस से बाहर हो गए।

5 साल की उम्र में स्टेज शो, 13 में लता से सम्मान... 18 में तलाक के बाद सुनिधि चौहान बनीं बॉलीवुड की दमदार आवाज

IANS | August 13, 2026 5:13 PM

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी फिल्मों के लिए सिंगर सुनिधि चौहान ने रोमांटिक से लेकर इमोशनल समेत कई तरह के गाने गाए और अलग पहचान बनाई। इस पहचान के पीछे उनका एक लंबा सफर रहा है। यह सफर उस समय शुरू हो गया था, जब वह महज 5 साल की थी। इस उम्र में उन्हें मंच पर जाने का मतलब भी ठीक से पता नहीं था।

पलवल में तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया देशभक्ति का ऐतिहासिक अध्याय

IANS | August 13, 2026 5:10 PM

पलवल, 13 अगस्त (आईएएनएस)। देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और तिरंगे के सम्मान का अद्भुत संगम गुरुवार को पलवल की धरती पर देखने को मिला। हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा सशक्तिकरण मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में आयोजित ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा ने पलवल के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। 5 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शहर की सड़कों पर जहां नजर गई, वहां हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति और जुबां पर भारत माता की जय के जयघोष सुनाई दिए।

भारत का कुल वस्तु एवं सेवा निर्यात जुलाई में 13.31 प्रतिशत बढ़कर 80 अरब डॉलर के पार: सरकार

IANS | August 13, 2026 5:08 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत के निर्यात क्षेत्र ने मजबूत प्रदर्शन जारी रखा है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2026 में भारत का कुल वस्तु एवं सेवा निर्यात 13.31 प्रतिशत बढ़कर 80.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले वर्ष जुलाई में यह आंकड़ा इससे काफी कम था, जिससे स्पष्ट है कि भारतीय निर्यात को वैश्विक बाजारों में मजबूत मांग का समर्थन मिल रहा है।

मुक्केबाज हवा सिंह, जिन्होंने भिवानी को 'मिनी क्यूबा' बनाने में अहम योगदान दिया

IANS | August 13, 2026 5:07 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के महानतम मुक्केबाजों में शुमार हवा सिंह श्योराण ने अपनी आक्रामक शैली, दमदार पंच और शानदार तकनीक से देश का नाम रोशन किया है। खेल के प्रति उनका समर्पण और अनुशासन आज भी युवा मुक्केबाजों को प्रेरणा देता है।

आईसीएमआर भर्ती 2026 : सेक्शन ऑफिसर के 47 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता से सैलरी तक सबकुछ

IANS | August 13, 2026 4:54 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), नई दिल्ली ने अपने मुख्यालय, संस्थानों और केंद्रों में सेक्शन ऑफिसर के खाली 47 पदों को डेपुटेशन (शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल) के आधार पर भरने के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

हसन महमूद का कमाल, बांग्लादेश की ओर से डाला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बेहतरीन स्पेल

IANS | August 13, 2026 4:46 PM

डार्विन, 13 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद के नाम रहा, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

इंडबैंक भर्ती 2026: रिलेशनशिप मैनेजर सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 31 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 13, 2026 4:46 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बैंकिंग के क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए इंडियन बैंक की एक सब्सिडियरी कंपनी, इंडबैंक मर्चेंट बैंकिंग सर्विसेज लिमिटेड (आईबीएमबीएस लिमिटेड) ने रिलेशनशिप मैनेजर सहित विभिन्न 14 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के 'याहू स्टार' बनने तक का सफर

IANS | August 13, 2026 4:41 PM

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता शम्मी कपूर ने अपनी खूबसूरत मुस्कान, गजब की फुर्ती, अलग तरह के डांस और पर्दे पर बेफिक्र अंदाज से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई। लोग उन्हें 'याहू' स्टार और 'इंडिया का एल्विस प्रेस्ली' कहते थे। उन्होंने करियर की शुरुआत अपने पिता पृथ्वीराज कपूर की थिएटर कंपनी से की थी, और उस समय उन्हें हर महीने सिर्फ 50 रुपए मिलते थे।