एआईएपीजीईटी 2026: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

IANS | August 13, 2026 8:10 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी) 2026 की तैयारी कर रहे जो उम्मीदवार सिटी स्लिप जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए अग्रिम सूचना पर्ची (एडवांस इंटिमेशन स्लिप) जारी कर दी है।

फिलिस्तीन में स्वास्थ्य प्रणाली खत्म होने की कगार पर, गाजा में रोजाना हो रहे हमले : फिलीस्तीनी राजदूत

IANS | August 13, 2026 8:09 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला एम. अबू शवेश ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस को सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि फिलिस्तीनियों के लिए भी बड़ा दिन बताया। राजदूत ने गाजा और वेस्ट बैंक में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि फिलिस्तीन की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने की कगार पर है और इजरायली हमलों में सैकड़ों फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।

80वां स्वतंत्रता दिवस : पीएम मोदी लाल किले से करेंगे मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व, पहली बार गूंजेगा 'वंदे मातरम'

IANS | August 13, 2026 7:54 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। यह भव्य कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150 साल पुरानी विरासत को याद करने और 2047 तक देश को 'विकसित भारत' बनाने की यात्रा में 'युवा शक्ति' की ऊर्जा, आकांक्षाओं और अहम योगदान का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। लाल किले पर होने वाले इस समारोह में पहली बार 'वंदे मातरम' की प्रस्तुति दी जाएगी।

दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड में असिस्टेंट इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्ती का अंतिम मौका, फटाफट भरें फॉर्म

IANS | August 13, 2026 7:30 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के हाथ से एक बेहतरीन मौका निकलने वाला है। दिल्ली छावनी बोर्ड (दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड) ने असिस्टेंट इंजीनियर सहित विभिन्न 9 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

डीपीएल 2026: आउटर दिल्ली ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 5 विकेट से हराया, शिवम शर्मा बने जीत के नायक

IANS | August 13, 2026 7:22 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 25वें मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस को 5 विकेट से हराया। आउटर दिल्ली ने वेस्ट दिल्ली लायंस से मिले 179 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया।

'वंदे भारतम्' से छोटे शहरों के स्टार्टअप संस्थापकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिल रहा मौका : पवन कुमार चंदना

IANS | August 13, 2026 7:20 PM

अहमदाबाद, 13 अगस्त (आईएएनएस)। स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापक और सीईओ पवन कुमार चंदना ने गुरुवार को अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की पहल 'वंदे भारतम्' को देश के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि इससे छोटे शहर के स्टार्टअप संस्थापकों को एक प्लेटफॉर्म मिल रहा है।

भारतीय सेना में अविवाहित पुरुषों के लिए 70 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन के लिए 20 अगस्त तक मौका

IANS | August 13, 2026 7:05 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन आर्मी में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, भारतीय सेना में एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम-125वां कोर्स के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन (नॉन-टेक) के लिए अविवाहित पुरुषों (जिनमें भारतीय सेना के जवानों के युद्ध में हताहत हुए आश्रित भी शामिल हैं) से कुल 70 पदों के लिए आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए गए हैं।

सोने की कीमतों में मामूली गिरावट, चांदी का दाम करीब 3 हजार रुपए घटा

IANS | August 13, 2026 6:35 PM

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह मुनाफावसूली को माना जा रहा है।

देशभर में कटहल की खेती को बढ़ावा मिलने की उम्मीद, ‘जैकफ्रूट किंग’ मिथिलेश की प्रधानमंत्री मोदी से हुई चर्चा

IANS | August 13, 2026 5:51 PM

नवी मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान रत्नागिरी के किसान और उद्यमी ‘जैकफ्रूट किंग’ मिथिलेश देसाई ने देश में कटहल की खेती, प्रोसेसिंग और उससे बनने वाले वैल्यू-एडेड उत्पादों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

भारत में स्थापित ऊर्जा क्षमता 552 गीगावाट हुई, गैर-जीवाश्म ईंधन की हिस्सेदारी करीब 54 प्रतिशत

IANS | August 13, 2026 5:51 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की कुल स्थापित ऊर्जा क्षमता बढ़कर जुलाई 2026 तक 552 गीगावाट हो गई है, जो कि 2014 में 249 गीगावाट थी। इसमें गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा की हिस्सेदारी 300.50 गीगावाट (31 जुलाई, 2026 तक) हो गई है, जो कि कुल स्थापित ऊर्जा क्षमता का 54 प्रतिशत से अधिक है।